Google Analytics —— Meta Pixel

‘जमीन हो, आसमान या नर्क, आतंकियों का पीछा करेंगे’: पहलगाम हमले के बाद PM मोदी का था निर्देश : अजीत डोभाल

Operation Sindoor : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर अहम खुलासे किए हैं। डिस्कवरी की डॉक्यूसीरीज Declassified: Operation Sindoor में डोभाल ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले के जिम्मेदार आतंकवादियों का कहीं भी जाकर पीछा करने का निर्देश दिया था।

डोभाल के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया था कि भारत उन लोगों के पीछे जाएगा, जो पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार हैं, चाहे वे कहीं भी हों—जमीन पर, आसमान में या नर्क में।

‘आखिरी आतंकवादी तक जारी रहेगी लड़ाई’

NSA अजीत डोभाल ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का मकसद केवल तत्काल जवाब देना नहीं था, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को जारी रखना भी था। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री कहते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है, तो इसका मतलब है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तब तक नहीं रुकेगी, जब तक आखिरी आतंकवादी का खात्मा नहीं हो जाता।

सऊदी अरब से लौटते ही PM मोदी ने ली थी जानकारी

डोभाल ने पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी की तत्काल प्रतिक्रिया का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि घटना के समय प्रधानमंत्री सऊदी अरब के दौरे पर थे। भारत लौटने के बाद विदेश सचिव उन्हें लेने पहुंचे और एयरपोर्ट पर ही बैठक हुई।

डोभाल के अनुसार, प्रधानमंत्री ने सबसे पहले हमले से जुड़ी पूरी जानकारी ली और पूछा कि हमला किसने किया तथा इसके लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों से हमलावरों की पहचान जल्द से जल्द सुनिश्चित करने को कहा।

इंटेलिजेंस एजेंसियों के काम की सराहना

डोभाल ने भारतीय खुफिया एजेंसियों की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि एजेंसियों ने बेहद कम समय में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई और हमले के जिम्मेदार लोगों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

पहलगाम हमले के बाद शुरू हुआ था ऑपरेशन सिंदूर

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों ने आम नागरिकों को निशाना बनाया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। इस दौरान पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर कार्रवाई की गई।

डोभाल ने कहा कि ऑपरेशन का उद्देश्य उन आतंकी ठिकानों को नष्ट करना था, जो पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार थे। उन्होंने कहा कि भारत की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा की लड़ाई में किसी तरह की सीमा बाधा नहीं बन सकती। (Operation Sindoor)

यह भी पढ़े :- CG NEWS : बारिश में बीमार बुजुर्ग को जवानों ने दिया कंधा, अस्पताल पहुंचाकर पेश की इंसानियत की मिसाल

Back to top button
error: Content is protected !!