छत्तीसगढ़ में 5 करोड़ 57 लाख रुपए कैश और सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh Election Action: छत्तीसगढ़ में निगरानी दलों की सघन जांच के दौरान अवैध धनराशि और वस्तुओं की बरामदगी का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 16 अक्टूबर तक यह आंकड़ा 5 करोड़ 57 लाख रूपए से ज्यादा हो गया है। निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन और संग्रहण पर नजर रख रही है जिसमें 16 अक्टूबर तक 5 करोड़ 57 लाख 18  हजार 352 रूपए की राशि और वस्तु बरामद की गई है। इसमें 85 लाख 2 हजार 655 रूपए से ज्यादा नकद राशि बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें:- कल जगदलपुर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, BJP प्रत्याशियों के नामांकन में होंगे शामिल

 निगरानी के दौरान अब तक 11 हजार 851  लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 37 लाख 57 हजार 549 रूपए है। साथ ही 1838 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं जिसकी कीमत लगभग 62 लाख रुपए है भी बरामद किया गया है। सघन जांच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध रूप से अन्य सामग्रियों जिनकी कीमत 2 करोड़ 03 लाख 563 रूपए है जब्त की हैं। इसके अतिरिक्त  1 करोड़ 70 लाख रूपए कीमत के  63 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है। (Chhattisgarh Election Action)

Related Articles

Back to top button