कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को युवकों ने जड़े थप्पड़, मचा हंगामा

Abhijeet Dipke Slapped Watch : कॉकरोच जनता पार्टी ( Cockroach Janata Party ) के संस्थापक अभिजीत दीपके को राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, भीड़ के बीच तीन लोग एक साथ पहुंचे, जिनमें से एक ने आगे बढ़कर अभिजीत दीपके को ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। यह घटना जयपुर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई। ( Cockroach Janata Party )
थप्पड़ मारने वाले युवक ने आरोप लगाया कि CJP लोगों को गुमराह कर रही है। मौके पर मौजूद पत्रकारों से बात करते हुए उसने कहा कि वह जयपुर का निवासी है, राष्ट्रवादी सोच रखता है और किसी राजनीतिक दल से उसका कोई संबंध नहीं है।
बताया जा रहा है कि Cockroach Janata Party सोमवार को जयपुर के Shaheed Smarak Jaipur में विरोध प्रदर्शन कर रही थी। पार्टी की ओर से यह प्रदर्शन NEET प्रश्नपत्र लीक मामले, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा क्षेत्र में कथित अनियमितताओं को लेकर आयोजित किया गया था। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग भी प्रमुख मुद्दों में शामिल थी।
कार्यक्रम संयोजक Deepak Baliyan ने बताया था कि प्रदर्शन युवाओं, छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है। इसमें भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, बेरोजगारी और अन्य जनहित के सवाल उठाए जा रहे हैं।
प्रदर्शन में पार्टी संस्थापक Abhijeet Deepke, राष्ट्रीय प्रवक्ता Ashutosh Ranka समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।
घटना के बाद पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ( Cockroach Janata Party )



