Google Analytics —— Meta Pixel

गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत

PM मोदी ने की मुआवजे की घोषणा, सुरक्षा मानकों की होगी जांच

Goa Night club Fire News : गोवा के उत्तर जिले के अर्पोरा गांव में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग से बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह क्लब पिछले वर्ष ही शुरू हुआ था और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय था।

यह भी पढ़े :- रायपुर में ड्रग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 80 लाख की हेरोइन के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार, 78 से ज्यादा पैडलर्स पकड़े गए

दमकल विभाग ने इस भीषण आग पर काबू पा लिया, लेकिन घना धुआं और तेज लपटों के कारण कई लोग बाहर नहीं निकल सके। (Goa Night club Fire News )

PM मोदी ने जताया दु:ख, राहत राशि का ऐलान

घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया और एक्स पर पोस्ट किया-

“गोवा के अरपोरा में हुई आग दुर्घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर करे कि घायल जल्द स्वस्थ हों। मैंने मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से बात कर हालात की जानकारी ली है।”

प्रधानमंत्री ने PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए व घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

पुलिस और दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई

गोवा पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने मीडिया को बताया- “रात 12:04 बजे कंट्रोल रूम में कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस, फायर यूनिट और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग कुछ देर बाद नियंत्रित कर ली गई, लेकिन कई लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।”

CM प्रमोद सावंत का सख्त संदेश

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत रात में ही घटनास्थल पहुंचे और प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में क्लब द्वारा फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई।

CM ने कहा-

“अगर सुरक्षा मानकों में लापरवाही साबित हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।” पर्यटन सीजन चलने के कारण इस हादसे को बेहद गंभीर माना जा रहा है। सरकारी स्तर पर जांच समिति गठित की गई है और मृतकों की पहचान प्रक्रिया जारी है। (Goa Night club Fire News )

Back to top button
error: Content is protected !!