Google Analytics —— Meta Pixel

India vs South Africa T20I Series: वनडे सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद अब टी20 में भिड़ेंगी भारत-दक्षिण अफ्रीका टीमें

9 दिसंबर को कटक में होगा पहला मुकाबला, सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी

India vs South Africa T20I Series : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद टीम इंडिया अब पांच मैचों की टी20 श्रृंखला (India vs South Africa T20I Series) में उतरेगी।

यह भी पढ़े :- गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत

केएल राहुल की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम के लिए वनडे में विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़कर अहम भूमिका निभाई। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम सही प्लेइंग कॉम्बिनेशन तलाशने की तैयारी में है।

टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान

टी20 श्रृंखला के लिए टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम का नेतृत्व एडन माक्ररम करेंगे। दोनों टीमों में कई ऐसे धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं जो कुछ गेंदों में मैच का रुख बदल सकते हैं।

कटक में 9 दिसंबर को होगा पहला टी20

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टॉस 6:30 बजे होगा। इसके बाद दूसरा टी20 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में, तीसरा 14 दिसंबर को धर्मशाला में, चौथा 17 दिसंबर को लखनऊ में और फाइनल मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। (India vs South Africa T20I Series)

भारतीय टीम के पास हैं दमदार खिलाड़ी

टीम इंडिया की बैटिंग लाइन-अप में सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे नाम शामिल हैं।
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह अगुवाई करेंगे, जबकि हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह उन का साथ देंगे।
स्पिन विभाग कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती के जिम्मे रहेगा।

टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख स्थान
पहला टी20 9 दिसंबर कटक
दूसरा टी20 11 दिसंबर न्यू चंडीगढ़
तीसरा टी20 14 दिसंबर धर्मशाला
चौथा टी20 17 दिसंबर लखनऊ
पांचवां टी20 19 दिसंबर अहमदाबाद

दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर।

दक्षिण अफ्रीका: एडन माक्ररम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, लुथो सिपामला, ट्रिस्टन स्टब्स।

Back to top button
error: Content is protected !!