Google Analytics —— Meta Pixel

Road Accident in Chhattisgarh : तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

जशपुर में एनएच-43 पर शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा

Road Accident in Chhattisgarh : जशपुर जिले में शनिवार देर रात एनएच-43 पर पतराटोली के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दुलदुला थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़े :- India vs South Africa T20I Series: वनडे सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद अब टी20 में भिड़ेंगी भारत-दक्षिण अफ्रीका टीमें

जानकारी के अनुसार कार कुनकुरी से जशपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पतराटोली के समीप खड़े ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के प्रभाव से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी पांच यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक जशपुर जिले के चराईडांड़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और दुलदुला पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कार से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

दुलदुला थाना प्रभारी के.के. साहू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान के लिए परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। सभी मृतक एक ही गांव से होने की जानकारी सामने आई है।

Back to top button
error: Content is protected !!