छत्तीसगढ़ के 68 युवा यूनिटी मार्च के लिए रवाना, सीएम साय ने बढ़ाया हौसला

रायपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय ‘यूनिटी मार्च’ के लिए छत्तीसगढ़ से 68 युवाओं का दल शनिवार को नागपुर रवाना हुआ। राजधानी रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत कराई। इस दौरान डिप्टी सीएम एवं खेल मंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के 68 युवा यूनिटी मार्च के लिए रवाना, सीएम साय ने बढ़ाया हौसला

यात्रा को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री साय ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का क्षण है। हमारे 68 युवा राष्ट्रीय यूनिटी मार्च में शामिल होकर पूरे राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह यात्रा सरदार पटेल के विचारों, साहस और एकता के भाव को देशभर में प्रसारित करने का माध्यम बनेगी।”
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल में “सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें” के नारे भी लगाए।

डिप्टी सीएम एवं खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि “ये युवा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विचार और एकता की पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। सरदार पटेल की जयंती को समर्पित यह ‘राष्ट्रीय पदयात्रा’ देशभर के युवाओं में एकता और राष्ट्रभाव को सुदृढ़ करेगी।” उन्होंने बताया कि युवा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचकर देश को एकता का संदेश देंगे और यह यात्रा सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

प्रदेश में सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें यह यात्रा एक महत्वपूर्ण कड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि युवा दल नागपुर से आगे गुजरात के केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पैदल/यात्रात्मक कार्यक्रमों में भाग लेगा, जहाँ देशभर से जुटे युवाओं के साथ राष्ट्रीय स्तरीय गतिविधियाँ आयोजित होंगी।
यात्रा के समन्वयन की जिम्मेदारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग को सौंपी गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!