Google Analytics —— Meta Pixel

RRB Technician Recruitment 2025 : रेलवे में 6238 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानिए… 10 ध्यान रखने योग्य बातें

RRB Technician Recruitment 2025 : अगर आप रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई रखी गई है।

यह भी पढ़ें :- अयोध्या बना आस्था का वैश्विक केंद्र: राम मंदिर में 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 6238 पदों को भरा जाएगा।

आयु सीमा और पात्रता

  • टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है।
  • आयु की गणना की कट-ऑफ तारीख 1 जुलाई 2025 है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। अगर वे CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) में शामिल होते हैं, तो बैंक चार्ज काटकर 400 रुपये वापस किए जाएंगे। (RRB Technician Recruitment 2025)

SC/ST, महिला, ट्रांसजेंडर, दिव्यांग, अल्पसंख्यक और EBC वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा, जो CBT में शामिल होने पर रिफंड किया जाएगा। (RRB Technician Recruitment 2025)

फॉर्म सुधार की सुविधा

अगर कोई उम्मीदवार फॉर्म में गलती कर देता है, तो उसके पास 1 अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक सुधार का मौका रहेगा।

परीक्षा पैटर्न (RRB Technician Recruitment 2025)

  • परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • हर गलत उत्तर पर ⅓ अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
  • परीक्षा की विस्तृत जानकारी और सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आवेदन का डायरेक्ट लिंक:
rrbapply.gov.in

Back to top button
error: Content is protected !!