Google Analytics —— Meta Pixel

अयोध्या बना आस्था का वैश्विक केंद्र: राम मंदिर में 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ayodhya Ramlala News : भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद एक नया इतिहास रच रहा है। 22 जनवरी 2024 को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक 5.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा की और बताया कि अयोध्या अब एक वैश्विक धार्मिक केंद्र के रूप में उभर चुका है।

यह भी पढ़े :- Kolkata Law College gangrape : TMC सांसद कल्याण बनर्जी का विवादित बयान, ‘महिलाएं सोच-समझकर साथ चुनें’, मचा बवाल

हर वर्ग के श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, 4.5 लाख वीआईपी ने भी किए दर्शन

राज्य सरकार के अनुसार, आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ अब तक 4.5 लाख से अधिक वीआईपी भी रामलला के दर्शन कर चुके हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उद्योगपति, फिल्म और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने दिए व्यवस्था सुधारने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंदिर में आने वाले हर आगंतुक — चाहे वह आम नागरिक हो या वीआईपी — को सहज, सुरक्षित और व्यवस्थित अनुभव मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के भव्य निर्माण के साथ ही अयोध्या विश्व के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सूची में शामिल हो गया है।

सुविधाओं का तेजी से हो रहा विस्तार

राज्य सरकार द्वारा जारी बयान में बताया गया कि परिवहन कनेक्टिविटी और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को पहुंच में कोई असुविधा न हो।
रेलवे, सड़क मार्ग और एयरपोर्ट के जरिये अयोध्या को देश-दुनिया से जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है।

बड़ी हस्तियों ने भी की रामलला के दर्शन

मंदिर उद्घाटन समारोह में कई अंतरराष्ट्रीय विशिष्ट अतिथियों ने भी भाग लिया।
हाल ही में: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने मंदिर में पूजा-अर्चना की,
गोविंदा भी दर्शन के लिए पहुंचे, अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर अभिषेक समारोह में मौजूद रहे। (Ayodhya Ramlala News)

प्रशासन पूरी सतर्कता से संभाल रहा व्यवस्था

संभागीय आयुक्त गौरव दयाल ने बताया कि प्रशासन सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार 24×7 निगरानी कर रहा है। तीर्थनगरी अयोध्या को स्वच्छ, सुरक्षित और विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में ठोस प्रयास जारी हैं। (Ayodhya Ramlala News)

Back to top button
error: Content is protected !!