Google Analytics —— Meta Pixel

Health ministry statement : क्या कोविड की वैक्सीन की वजह से आ रहा हार्ट अटैक? AIIMS-ICMR की रिपोर्ट चौकाने वाली

Health ministry statement : हाल ही में कर्नाटक के हासन जिले में 40 दिनों के भीतर 20 से ज्यादा लोगों की हार्ट अटैक से मौत के बाद यह मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है। खासकर जब ये घटनाएं पार्टी में डांस करते हुए, शादी में जयमाल के दौरान, जिम में एक्सरसाइज करते समय या अचानक दिनचर्या में हो रही हैं, तब सवाल उठने लगे कि कहीं इसका कारण कोरोना वैक्सीन तो नहीं?

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने आशंका जताई कि कोरोना वैक्सीन के बाद हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद कोरोना वैक्सीन और हार्ट अटैक के बीच संभावित संबंध पर बहस शुरू हो गई।

अब इस पर केंद्र सरकार का भी बयान सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ICMR और AIIMS की रिसर्च का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि कोरोना वैक्सीन और हार्ट अटैक के बीच कोई संबंध नहीं है। मंत्रालय ने इन दावों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। (Health ministry statement)

मंत्रालय के मुताबिक, ICMR की यह स्टडी मई से अगस्त 2023 के बीच की गई थी, जिसमें 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 47 अस्पतालों से डेटा लिया गया। स्टडी उन लोगों पर आधारित थी, जो पूरी तरह स्वस्थ थे लेकिन 2021 से मार्च 2023 के बीच अचानक मौत का शिकार हुए।

रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया कि कोरोना वैक्सीन से युवाओं में हार्ट अटैक का खतरा नहीं बढ़ा है। (Health ministry statement)

ICMR और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल लगातार इस बात की जांच कर रहे हैं कि युवाओं में अचानक हो रही हार्ट अटैक से मौतों के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, डाइट और एक्सरसाइज पैटर्न में बदलाव इसके मुख्य कारण हो सकते हैं।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और वैक्सीन को लेकर किसी भी प्रकार की गलतफहमी में न आएं। (Health ministry statement)

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh Crimes News : जन्मदिन की पार्टी में खूनी संघर्ष: दोस्त के सामने युवक की चाकू मारकर हत्या

Back to top button
error: Content is protected !!