Raigarh robbery case : कोतरारोड सोनिया नगर में बड़ी चोरी का खुलासा, रायगढ़ पुलिस ने 42 लाख से ज्यादा का माल किया बरामद

Raigarh robbery case : रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनिया नगर में लाखों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लगभग 42 लाख रुपये मूल्य के चार सोने के बिस्किट, तीन सोने की अंगूठियां और तीन चांदी की सिल्ली जब्त की है। चोरी का मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय हैं।
जानकारी के अनुसार, 25 जून को अनूप अग्रवाल (55 वर्ष) निवासी सोनिया नगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे कपड़े के व्यवसायी हैं और 22 जून को पत्नी के साथ शहर से बाहर थे। उनका बेटा आदित्य अग्रवाल घर पर अकेला था। पूछताछ में आदित्य ने बताया कि रात में उसका दोस्त धीरज शर्मा उर्फ पंडित धीरज और तीन स्टाफ घर आए थे और देर रात चले गए।
अगले दिन जब स्टाफ पहुंचे, तो आदित्य की तबीयत बिगड़ गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 23 जून को जब आलमारी चेक की गई, तो चार सोने के बिस्किट, 3.40 लाख नगद और दो अंगूठियां गायब थीं। चोरों ने बुटिक में लगे CCTV DVR और POE स्विच भी निकाल लिए थे। (Raigarh robbery case)
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी दिव्यांग कुमार पटेल, सीएसपी अनिल विश्वकर्मा और थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल की टीम ने जांच शुरू की। संदेह घर के भीतर के किसी व्यक्ति पर गया। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। (Raigarh robbery case)
इसी बीच हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मीर रिजवान अली ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका बचपन का मित्र धीरज शर्मा चोरी के अगले दिन सुबह उससे मिला था और एक थैला रखवा गया। थैले में चार सोने के बिस्किट और चांदी देखकर मीर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चोरी गया सामान जब्त कर लिया है। आरोपी धीरज शर्मा अन्य जेवर और नकदी के साथ फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
एसपी पटेल और साइबर सेल की निगरानी में थाना स्टाफ की मेहनत से चोरी का अधिकांश सामान बरामद हो चुका है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही मुख्य आरोपी को पकड़ कर बचा हुआ माल भी जब्त किया जाएगा। (Raigarh robbery case)
यह भी पढ़ें :- Health ministry statement : क्या कोविड की वैक्सीन की वजह से आ रहा हार्ट अटैक? AIIMS-ICMR की रिपोर्ट चौकाने वाली



