Online trading fraud : शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर 41 लाख की ऑनलाइन ठगी, आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

Online trading fraud : शेयर मार्केट में निवेश कर डबल रिटर्न का झांसा देकर 41 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले साइबर ठग को दुर्ग पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी साहिल सिंघला, निवासी मेन बाजार, करनाल (हरियाणा), पर देश के विभिन्न राज्यों में साइबर फ्रॉड के 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। फिलहाल उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विद्युत नगर दुर्ग निवासी मयंकपुरी गोस्वामी ने 27 मई को थाना पद्मनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 16 से 21 मई 2025 के बीच अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल कर उन्हें एक लिंक भेजा गया, जिसमें शेयर ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद धीरे-धीरे 41,52,500 रुपये की रकम आरोपी ने अलग-अलग ट्रांजेक्शनों में वसूली। (Online trading fraud)
जांच के दौरान पुलिस ने बैंक डिटेल्स खंगाली और पाया कि 19 और 20 मई को प्रार्थी द्वारा कुल 20 लाख रुपये “दुर्गा इंटरप्राइजेस” नामक खाते में ट्रांसफर किए गए थे, जो IDFC First Bank का खाता था। साइबर सेल से जानकारी जुटाने पर पता चला कि यह खाता साहिल सिंघला के नाम पर है। (Online trading fraud)
पुलिस टीम हरियाणा के करनाल भेजी गई। मौके पर जाकर छानबीन में पाया गया कि “दुर्गा इंटरप्राइजेस” नाम की कोई दुकान या ऑफिस अस्तित्व में नहीं है — यह नाम सिर्फ गुमराह करने के लिए उपयोग किया गया था।
पुलिस ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाकर कोर्ट में पेश किया। शुरुआती जांच में आरोपी के खाते में 20 लाख रुपये से ज्यादा की राशि जमा पाई गई है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में और भी आरोपी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। (Online trading fraud)
यह भी पढ़ें :- Raigarh robbery case : कोतरारोड सोनिया नगर में बड़ी चोरी का खुलासा, रायगढ़ पुलिस ने 42 लाख से ज्यादा का माल किया बरामद



