Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में पिता ने टंगिया से वार कर बेटे को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Chhattisgarh Crime News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम डिघोरा में एक पिता ने अपने ही 35 वर्षीय बेटे की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रावेंद्र मरावी (35) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पिता का नाम दिलहरण मरावी बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि रावेंद्र को शराब पीने की आदत थी। आरोप है कि शराब के नशे में वह अक्सर घर में विवाद और मारपीट करता था। बेटे के लगातार इस व्यवहार से परिवार परेशान था। (Chhattisgarh Crime News)

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दिलहरण मरावी ने टंगिया से रावेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से रावेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी पिता

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दिलहरण मरावी ने फरार होने के बजाय सीधे मुलमुला थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले को अपने संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस की टीम ग्राम डिघोरा पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की परिस्थितियों और घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। (Chhattisgarh Crime News)

Back to top button
error: Content is protected !!