Google Analytics —— Meta Pixel

Koraput-Kirandul rail update : कोरापुट-किरंडुल रेलखंड में भूस्खलन का असर जारी, कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट-टर्मिनेट

Koraput-Kirandul rail update : जगदलपुर: केके रेललाइन के मल्लिगुड़ा-जरती स्टेशन के बीच बुधवार को हुए भूस्खलन के कारण गुरुवार 3 जुलाई 2025 को भी कोरापुट-किरंडुल रेलखंड पर यात्री सेवाएं प्रभावित रहेंगी। भारी बारिश के चलते ट्रैक पर भारी मलबा जमा हो गया है, जिसकी सफाई और ट्रैक बहाली का कार्य जारी है।

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है। (Koraput-Kirandul rail update

🚫 रद्द की गई ट्रेनें:

18448 जगदलपुर – भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस (02.07.2025)

18516 किरंडुल – विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस (02.07.2025)

18447 भुवनेश्वर – जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस (03.07.2025)

🔁 शॉर्ट टर्मिनेट / ओरिजिनेट ट्रेनों की स्थिति:

18515 विशाखापट्टनम – किरंडुल एक्सप्रेस (02.07.2025) कोरापुट में समाप्त

18516 नाइट एक्सप्रेस (03.07.2025) कोरापुट से रवाना होगी

18108 जगदलपुर – राउरकेला इंटरसिटी (02.07.2025) मल्लिगुड़ा में समाप्त

18107 राउरकेला – जगदलपुर इंटरसिटी (02.07.2025) कोरापुट में समाप्त

18108 (03.07.2025) कोरापुट से शुरू होगी

18447 हीराखंड एक्सप्रेस (02.07.2025) कोरापुट से वापस लौटेगी

18448 (03.07.2025) कोरापुट से रवाना होगी

58501 विशाखापट्टनम – किरंडुल पैसेंजर (03.07.2025) अराकू में समाप्त

58502 किरंडुल – विशाखापट्टनम पैसेंजर अराकू से शुरू होगी

18005 हावड़ा – जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस (01 और 02 जुलाई) कोरापुट तक जाएगी और लौटेगी

18006 (03.07.2025) कोरापुट से रवाना होगी

रेलवे ने ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और अनुरोध किया है कि यात्री सफर पर निकलने से पहले रेलवे की वेबसाइट या 139 नंबर से ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करें। (Koraput-Kirandul rail update)

यह भी पढ़ें :- KK railway landslide : केके रेललाइन पर भूस्खलन से ट्रैक मलबे में दबा, यात्री ट्रेनें रद्द, बहाली में 24 घंटे से ज्यादा लग सकते हैं

Back to top button
error: Content is protected !!