Google Analytics —— Meta Pixel

Neeraj Pandey web series : केके मेनन की वापसी ‘स्पेशल ऑप्स 2’ में, हिम्मत सिंह बनकर लड़ेंगे साइबर टेररिज्म से

Neeraj Pandey web series : नीरज पांडे की चर्चित वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ का दूसरा सीजन 11 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। इस बार कहानी साइबर टेररिज्म और डेटा वॉर के इर्द-गिर्द घूमेगी। रॉ ऑफिसर हिम्मत सिंह की भूमिका में एक बार फिर नजर आएंगे केके मेनन, जिनका ट्रेलर में दिखा नया अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

दैनिक भास्कर से खास बातचीत में केके मेनन ने कहा कि हिम्मत सिंह का किरदार उनके अंदर पहले से बसा हुआ था। “पहले सीजन के बाद हमने ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ किया, इसलिए ज्यादा लंबा गैप नहीं है। किरदार हर बार थोड़ा आसान होता जाता है, लेकिन नीरज पांडे हर बार उसमें नया पहलू जोड़ देते हैं।”

इस बार की चुनौती साइबर क्राइम रही। केके मेनन बताते हैं, “मुझे टेक्नोलॉजी से बहुत ज्यादा समझ नहीं थी, लेकिन सीरीज की तैयारी में काफी कुछ सीखा। साइबर की दुनिया आकर्षक है, लेकिन इसमें भटकाव भी है। टेक्नोलॉजी अच्छी या बुरी नहीं होती, उसका उपयोग तय करता है कि इंसान कैसा है।” (Neeraj Pandey web series)

AI और टेक्नोलॉजी को लेकर केके मेनन थोड़े सतर्क नजर आते हैं। उन्होंने कहा, “मैं खुद को टेक-फ्रीक नहीं मानता। मुझे लगता है कि इंसान का इंसान बना रहना भी जरूरी है। मैं AI से नफरत नहीं करता, पर उसमें गहराई से रुचि नहीं लेता।”

गाली वाले सीन पर प्रतिक्रिया देते हुए केके मेनन ने बताया, “वो शब्द स्क्रिप्ट का हिस्सा थे। नीरज पांडे की राइटिंग इतनी मजबूत होती है कि उसमें कुछ जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। मैं कभी स्क्रिप्ट से अलग नहीं जाता। गाली भी अगर कहानी का हिस्सा है, तो वो भी डायलॉग की तरह डिलीवर होती है।” (Neeraj Pandey web series)

OTT पर कॉम्पिटिशन को लेकर केके ने कहा, “मैं डर में नहीं जीता। मैंने शो के शूट के चालीस दिन पूरी शिद्दत से जिए हैं। इसके बाद शो हिट हो या फ्लॉप, ये मेरे हाथ में नहीं। लेकिन ट्रेलर देखकर मुझे खुद गर्व हुआ कि मैं इसका हिस्सा हूं।” (Neeraj Pandey web series)

यह भी पढ़ें :- India vs England second test : भारत 244 रन की बढ़त पर, सिराज के 6 विकेट, इंग्लैंड से स्मिथ और ब्रूक की सेंचुरी

Back to top button
error: Content is protected !!