PM Modi in Brazil: प्रधानमंत्री मोदी का रियो में भव्य स्वागत, BRICS मंच से देंगे वैश्विक मुद्दों पर बड़ा संदेश, कहा- ‘ये देश नहीं मिटने दूंगा’

PM Modi in Brazil : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बहुचर्चित विदेश यात्रा के चौथे चरण में ब्राजील पहुंच चुके हैं। राजधानी रियो डी जनेरियो में उनका भव्य स्वागत किया गया। मोदी यहां चार दिन बिताएंगे और इस दौरान 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
पीएम मोदी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय मौजूद थे। उन्होंने पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों के माध्यम से गर्मजोशी से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। खास बात यह रही कि प्रस्तुति की थीम “ऑपरेशन सिंदूर” पर आधारित थी, जिसमें कलाकार “ये देश नहीं मिटने दूंगा” गीत पर प्रस्तुति देते नजर आए।
ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे विश्व नेता
6 और 7 जुलाई को होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। इस दौरान पीएम मोदी अन्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं भी कर सकते हैं। (PM Modi in Brazil)
अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद
ब्रिक्स बैठक के दौरान पीएम मोदी कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। इनमें वैश्विक शांति, सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य और वित्तीय सहयोग जैसे विषय प्रमुख होंगे। मोदी का यह दौरा भारत की वैश्विक कूटनीति को मजबूती देने वाला माना जा रहा है।(PM Modi in Brazil)
नामीबिया की संसद को करेंगे संबोधित
ब्राजील यात्रा के बाद पीएम मोदी 9 जुलाई को अफ्रीकी देश नामीबिया जाएंगे। यहां वे नामीबिया की संसद को संबोधित करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को लेकर समझौते भी हो सकते हैं।
गौरतलब है कि पीएम मोदी 8 दिन में 5 देशों के दौरे पर हैं। इससे पहले वे घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और अर्जेंटीना का सफल दौरा कर चुके हैं।(PM Modi in Brazil)
यह भी पढ़ें :- Raipur Heavy Rain Alert: बिलासपुर-कोरबा समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गरियाबंद में झमाझम बारिश, बिजली गिरने की आशंका



