Google Analytics —— Meta Pixel

500 crore scam Chhattisgarh : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी तांत्रिक KK श्रीवास्तव को जेल, अगली सुनवाई 21 जुलाई को

500 crore scam Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ की ठगी के आरोप में गिरफ्तार तांत्रिक केके श्रीवास्तव को रायपुर कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले वह 12 दिन की पुलिस रिमांड में था। अब इस मामले में अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने कोर्ट से दोबारा रिमांड की मांग नहीं की, जिसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए।

केके श्रीवास्तव पर आरोप है कि उसने स्मार्ट सिटी और नवा रायपुर के प्रोजेक्ट में 500 करोड़ का ठेका दिलाने का झांसा देकर दिल्ली के कारोबारी से 15 करोड़ की ठगी की। पूछताछ में सामने आया है कि श्रीवास्तव ने यह रकम अपने बेटे कंचन श्रीवास्तव के खाते के माध्यम से आंशिक रूप से लौटाई थी। कारोबारी को बाद में जान से मारने की धमकी भी दी गई।

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh News : बस्तर में फैल रहा है अब विकास का उजियारा

श्रीवास्तव के बैंक खातों की जांच में 300 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन सामने आया है, जिनमें से कई खाते गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के नाम पर हैं। पूछताछ में सामने आया कि इन खातों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर पैसों की आवाजाही के लिए किया गया। पुलिस को आशंका है कि मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इन खातों का दुरुपयोग हुआ है। (500 crore scam Chhattisgarh)

केके श्रीवास्तव को 20 जून की रात भोपाल से गिरफ्तार किया गया था, जहां वह हुलिया बदलकर रह रहा था। पुलिस का कहना है कि वह 10 महीनों से फरार था और लगातार चकमा दे रहा था। उसके बेटे कंचन के खिलाफ भी केस दर्ज है। FIR में यह भी आरोप है कि कई बड़े राजनेता श्रीवास्तव से तांत्रिक पूजा करवाते थे, हालांकि इनमें किस पार्टी के नेता शामिल हैं, इसका स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया। (500 crore scam Chhattisgarh)

श्रीवास्तव के खिलाफ तेलीबांधा थाने के अलावा ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। आयकर विभाग को भी इसके खातों की जानकारी भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कुछ और राजनीतिक चेहरों पर शिकंजा कसा जा सकता है। (500 crore scam Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!