CBI arrest doctors : मेडिकल कॉलेज मान्यता घूसखोरी मामले में CBI ने 6 आरोपियों को भेजा जेल

CBI arrest doctors : श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल यूनिवर्सिटी (SRIMSR) में मान्यता दिलाने के लिए रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने सोमवार को छह आरोपियों को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
CBI ने 1 जुलाई को इन छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें NMC (राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग) के तीन डॉक्टर भी शामिल हैं। आरोप है कि इन्होंने मेडिकल कॉलेज के पक्ष में रिपोर्ट देने के बदले हवाला के जरिए 55 लाख रुपये की रिश्वत ली। इस केस में कुल 35 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से 29 अब भी फरार हैं।
यह भी पढ़ें :- Raipur crime news : रायपुर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप, FIR के बाद लापता!
CBI को इन आरोपियों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। संभावना जताई जा रही है कि यूनिवर्सिटी से जुड़े कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। जांच एजेंसी ने कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 40 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। लेनदेन के दौरान सभी छह आरोपी रंगेहाथों पकड़े गए। (CBI arrest doctors)
गिरफ्तार लोगों में डॉ. मंजप्पा सीएन, डॉ. चैत्रा एमएस, डॉ. अशोक शेलके, अतुल कुमार तिवारी, सथीशा ए. और रविचंद्र के. शामिल हैं। CBI ने इनके पास से कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी निरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावित करने की रणनीति बना रहे थे। (CBI arrest doctors)
यह मामला देश की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार की जड़ तक पहुंचने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। (CBI arrest doctors)



