Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh school violence : शिक्षक की पिटाई से सातवीं के छात्र की सुनने की क्षमता गई, नर्सरी के मासूम पर भी बेरहमी से वार

Chhattisgarh school violence : छत्तीसगढ़ के दो स्कूलों से बच्चों के साथ शिक्षक द्वारा मारपीट की दो गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। पहला मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित खालसा पब्लिक स्कूल का है, जहां सातवीं कक्षा के छात्र सार्थक सहारे को महिला टीचर प्रियंका सिंह ने किताब समय पर न निकाल पाने पर चार थप्पड़ जड़ दिए। इससे छात्र के दोनों कानों में अंदरूनी चोट आई और उसकी सुनने की क्षमता काफी हद तक चली गई।

परिजनों ने उसे पहले डोंगरगढ़, फिर राजनांदगांव और अंत में रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके दाहिने कान में 70% और बाएं में 80% नुकसान हुआ है। छात्र को हर चार दिन में फॉलोअप के लिए रायपुर लाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें :- CBI arrest doctors : मेडिकल कॉलेज मान्यता घूसखोरी मामले में CBI ने 6 आरोपियों को भेजा जेल

छात्र की मां ने शिक्षक को सस्पेंड करने और इलाज का खर्च स्कूल द्वारा उठाने की मांग की है। वहीं एक अन्य छात्रा ने भी बताया कि यह शिक्षिका पहले भी बच्चों को मारती रही हैं, लेकिन डर के कारण बच्चे चुप रहते हैं। बीईओ ने मामले (Chhattisgarh school violence) में जांच कमेटी बनाकर 48 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

दूसरा मामला (Chhattisgarh school violence) रायगढ़ के आनंदा मार्ग प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल का है, जहां नर्सरी कक्षा के 3 वर्षीय बच्चे को टीचर ने पीटा। छुट्टी के बाद जब माता-पिता ने उसकी पीठ पर चोट के निशान देखे, तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी टीचर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

इन दोनों मामलों ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। (Chhattisgarh school violence)

यह भी पढ़ें :- Raipur crime news : रायपुर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप, FIR के बाद लापता!

Back to top button
error: Content is protected !!