Bhilai road accident : अज्ञात ट्रक की टक्कर से नवविवाहित दंपती की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्का जाम

Bhilai road accident : रविवार देर रात भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपती की मौत हो गई। नेशनल हाईवे पर एचएससीएल कॉलोनी के पास पौने 11 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक और उसकी पत्नी को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान वार्ड क्रमांक-13, कोहका निवासी शिवकुमार कुर्रे (30) और उनकी पत्नी मुस्कान कुर्रे (28) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दंपती अपने रिश्तेदार लव कुमार डहरे के घर वार्ड क्रमांक-51, शिवाजी नगर, खुर्सीपार में भोजन करने गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh school violence : शिक्षक की पिटाई से सातवीं के छात्र की सुनने की क्षमता गई, नर्सरी के मासूम पर भी बेरहमी से वार
घटना (Bhilai road accident) के तुरंत बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आक्रोशित होकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया। वे मुआवजे की मांग कर रहे थे और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने नहीं दे रहे थे। मौके पर पहुंचे नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, हरीश पाटिल ने समझाइश देकर भीड़ को शांत किया। रात करीब 11:30 बजे स्थिति नियंत्रित हुई और इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय सुपेला भेजा गया। ्र
पुलिस के अनुसार, शिवकुमार कुर्रे का विवाह मात्र दो महीने पहले हुआ था। घटना (Bhilai road accident) की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
इस घटना (Bhilai road accident) ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है और हाईवे पर तेज रफ्तार व ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन से लोगों की मांग है कि हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन और चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिले।



