Google Analytics —— Meta Pixel

Gujarat Gambhira Bridge Collapse : ढह गया मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ने ब्रिज, नदी में गिरे कई वाहन, तीन की मौत

Gujarat Gambhira Bridge Collapse : गुजरात। गुजरात के भावनगर ज़िले से एक बड़ी दुर्घटना (Gujarat Gambhira Bridge Collapse ) की खबर सामने आई है। मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ने वाला एक पुल अचानक ढह गया, जिससे कई वाहन नदी में जा गिरे। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य के लापता होने की आशंका है।

यह भी पढ़े :- खराब दाल पर भड़के विधायक, कैंटीन कर्मचारी से की मारपीट, वीडियो वायरल

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा (Gujarat Gambhira Bridge Collapse ) मंगलवार शाम तब हुआ जब पुल से कई वाहन गुजर रहे थे। अचानक पुल का एक हिस्सा ढह गया और चारपहिया, दोपहिया सहित कई वाहन नदी में गिर गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुलिस, दमकल और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य तेजी से जारी है। स्थानीय प्रशासन ने क्रेन और बोट्स की मदद से नदी में गिरे वाहनों और लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि पुल की हालत पहले से ही खराब थी, इसके बावजूद समय पर मरम्मत नहीं की गई। प्रशासन पर लापरवाही के आरोप भी लग रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, जांच के आदेश

गुजरात के मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!