Google Analytics —— Meta Pixel

खराब दाल पर भड़के विधायक, कैंटीन कर्मचारी से की मारपीट, वीडियो वायरल

मुंबई। महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ ने कथित रूप से खराब खाना परोसने को लेकर एमएलए हॉस्टल की कैंटीन के कर्मचारी से मारपीट की। यह घटना राजधानी मुंबई स्थित आकाशवाणी एमएलए हॉस्टल की बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :- Trump Tariff War: ब्रिक्स देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, भारत को भी भुगतना होगा खामियाजा

क्या है मामला?

सूत्रों के अनुसार, विधायक संजय गायकवाड़ ने हॉस्टल कैंटीन से खाना मंगवाया था, जिसमें परोसी गई दाल में खराब गंध आने की शिकायत की गई। इस पर विधायक ने गुस्से में आकर दाल से भरी थैली लेकर कैंटीन का रुख किया और वहां मौजूद कर्मचारी से बहस के बाद मारपीट कर दी।

वीडियो हुआ वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक कैंटीन कर्मचारी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग उन्हें रोकने की कोशिश भी करते दिखते हैं, लेकिन विधायक का गुस्सा थमता नहीं दिखा।

खाने की गुणवत्ता पर उठे सवाल

इस घटना ने न सिर्फ नेताओं के व्यवहार पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि सरकारी कैंटीनों में खाने की गुणवत्ता को लेकर भी नई बहस छेड़ दी है। आमतौर पर खराब खाने की शिकायत आम नागरिकों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए सामने आती है, लेकिन इस बार मामला एक जनप्रतिनिधि से जुड़ा होने के कारण और अधिक चर्चा में है।

अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं

इस घटना पर अभी तक विधायक संजय गायकवाड़ या शिवसेना शिंदे गुट की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, मारपीट का शिकार हुए कैंटीन कर्मचारी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Back to top button
error: Content is protected !!