Trump Tariff War: ब्रिक्स देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, भारत को भी भुगतना होगा खामियाजा

Trump Tariff War: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए ब्रिक्स देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ (शुल्क) लगाने की घोषणा की है। इस फैसले का असर भारत पर भी पड़ेगा, क्योंकि भारत भी ब्रिक्स समूह का हिस्सा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि ब्रिक्स देश अमेरिका को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने और डॉलर की वैश्विक ताकत को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी वजह से इन पर अतिरिक्त शुल्क लगाना जरूरी हो गया है।
यह भी पढ़े :- Nano DAP : किसानों के लिए नैनो डीएपी: पारंपरिक डीएपी का आधुनिक, किफायती और असरदार विकल्प
ट्रंप ने साफ तौर पर भारत का नाम लेते हुए कहा, “जो भी देश ब्रिक्स का हिस्सा है, उसे 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ भुगतना होगा।”
जापान और दक्षिण कोरिया करेंगे अमेरिका से बातचीत
ब्रिक्स के अलावा जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों पर भी भारी टैरिफ का खतरा मंडरा रहा है। ट्रंप प्रशासन की ओर से 14 देशों को टैरिफ संबंधी नोटिस भेजा गया है, जिनमें जापान और दक्षिण कोरिया को 25 से 40 प्रतिशत तक के शुल्क की चेतावनी दी गई है। दोनों देशों ने मंगलवार को कहा कि वे इस फैसले के असर को कम करने के लिए अमेरिका से बातचीत की कोशिश करेंगे।
डॉलर राजा है, और रहेगा” – ट्रंप
व्हाइट हाउस में आयोजित एक बैठक में ट्रंप ने ब्रिक्स पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ब्रिक्स मेरे लिए कोई गंभीर खतरा नहीं है, लेकिन वे डॉलर को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। डॉलर राजा है, और हम इसे ऐसे ही रखेंगे। जो देश इसे चुनौती देंगे, उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। (Trump Tariff War)
ट्रंप ने यह भी संकेत दिए कि भविष्य में तांबे के आयात पर 50% और फार्मास्यूटिकल्स पर 200% तक टैरिफ लगाया जा सकता है। (Trump Tariff War)



