प्राइवेट कर्मचारियों को बड़ी राहत: EPS पेंशन बढ़ी, अब हर महीने मिलेंगे 8,500 रुपए
Employees Pension Scheme : प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने EPS (Employees’ Pension Scheme) के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन की राशि बढ़ा दी है। अब पात्र कर्मचारियों को हर महीने अधिकतम 8,500 रुपए तक की पेंशन मिलेगी। इससे पहले यह राशि औसतन 3,000 से 4,500 रुपए तक होती थी।
यह भी पढ़े :- गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री साय ने गुरु को बताया सर्वोच्च, दी प्रदेशवासियों को बधाई
क्या है EPS पेंशन योजना?
EPS यानी कर्मचारी पेंशन योजना, वर्ष 1995 में शुरू की गई थी और यह EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) के तहत संचालित होती है। इस योजना का उद्देश्य प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद स्थायी पेंशन उपलब्ध कराना है।
यह योजना उन्हीं कर्मचारियों पर लागू होती है:
जिनकी सैलरी से EPF कटौती होती है ,और जिन्होंने न्यूनतम सेवा अवधि पूरी की हो।
क्या बदला है अब?
सरकार द्वारा हाल ही में किए गए संशोधनों के बाद:
अधिकतम पेंशन की सीमा बढ़ाकर 8,500 रुपए प्रति माह कर दी गई है।
इससे उन कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा, जो लंबे समय तक EPS योजना के अंतर्गत सेवाएं दे चुके हैं।
किसे होगा लाभ?
यह बढ़ोतरी उन रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आई है, जिनके पास रिटायरमेंट के बाद कोई स्थायी आय नहीं होती थी। खासकर लो इनकम ग्रुप में आने वाले प्राइवेट कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे। (Employees Pension Scheme)



