Google Analytics —— Meta Pixel

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री साय ने गुरु को बताया सर्वोच्च, दी प्रदेशवासियों को बधाई

Guru Purnima 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2025 )की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान प्रदान किया गया है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरु पूर्णिमा मनाने की परंपरा है। यह दिन गुरु के अमूल्य ज्ञान, मार्गदर्शन और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का विशेष अवसर होता है।

यह भी पढ़े :- Durg News: दुर्ग में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की छापेमारी, 7 आरोपी गिरफ्तार, हुक्का सामग्री जब्त

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुरु जीवन में अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का आलोक प्रदान करते हैं। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और मूल्य हमारे जीवन के पथ को आलोकित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अभी को गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए जीवन को सार्थक करना चाहिए। (Guru Purnima 2025)

गुरु पूर्णिमा क्यों है खास?

गुरु पूर्णिमा का महत्व केवल धर्म तक सीमित नहीं है. ये हमारे रिश्तों को भी मजबूत करता है. आज के भागदौड़ वाले ट्रेंडिंग लाइफस्टाइल में जब लोग अपने लक्ष्य और काम में इतने बिजी रहते हैं, तब गुरु पूर्णिमा हमें एक मौका देता है कि हम अपने गुरुओं को याद करें. उनसे आशीर्वाद लें, क्योंकि वही आशीर्वाद हमारे जीवन में नई पॉजिटिव एनर्जी भरता है।

इस दिन लोग अपने गुरु को फूल, माला, मिठाई, कपड़े आदि भेंट करते हैं. कई लोग उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं. जो लोग दूर रहते हैं, वो उन्हें फोन या वीडियो कॉल कर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!