Durg News: दुर्ग में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की छापेमारी, 7 आरोपी गिरफ्तार, हुक्का सामग्री जब्त

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने अवैध रूप से हुक्का बेचने और पिलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान चलाकर कई दुकानदारों को पकड़ा और उनके कब्जे से हुक्का से संबंधित सामग्री जब्त की है। इस कार्रवाई में 7 आरोपियों के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, भिलाई शहर के पान दुकानों और डेली नीड्स स्टोर्स में चोरी-छिपे तंबाकू युक्त हुक्का पिलाने की शिकायत मिली थी। इस पर एसएसपी दुर्ग ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए 8 जुलाई 2025 को विशेष टीम गठित कर अभियान चलाया।
यह भी पढ़ें :- Mushroom Poisoning Chhattisgarh: जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 9 लोग बीमार, जानिए… जहरीले मशरूम की कैसे करें पहचान?
किसके यहां मिली हुक्का सामग्री
-
थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड दुर्ग स्थित एसएसडी डेली नीड्स के संचालक रोहित जसवानी की दुकान से इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, हुक्का पार्ट्स एवं अन्य सामग्री जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत ₹3.52 लाख आंकी गई है।
-
भिलाई नगर थाना क्षेत्र के गुलेरी पान दुकान, सिविक सेंटर से संचालक अंकित उपाध्याय के पास से अबजल कंपनी की नशीली तंबाकू, हुक्का फ्लेवर और अन्य सामान जब्त किया गया।
-
सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित प्यूमेल डेली नीड्स संचालक हरिश तलरेजा, स्मृतिनगर क्षेत्र के वंश पान पैलेस के संचालक कैलाश धनकुटे, कैलाश डेली नीड्स के संचालक कैलाश बिसाई, लक्की चंदानी (कादंबरी नगर दुर्ग) और लक्ष्मीकांत दुबे (जुनवानी स्मृतिनगर) की दुकानों से भी हुक्का सामग्री बरामद की गई।
इन सभी के खिलाफ धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी कर वैध लाइसेंस प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी आरोपियों पर कोटपा एक्ट की धारा 4(क), 21(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
-
रोहित जसवानी, 34 वर्ष, सिंधी कॉलोनी, दुर्ग
-
अंकित उपाध्याय, मैत्रीकुंज, रिसाली नेवई
-
हरिश तलरेजा, नेहरू नगर, सुपेला
-
कैलाश धनकुटे, 43 वर्ष, मॉडल टाउन, स्मृतिनगर
-
कैलाश बिसाई, 27 वर्ष, कोहका, सुपेला
-
लक्ष्मीकांत दुबे, 53 वर्ष, जुनवानी, स्मृतिनगर
-
लक्की चंदानी, 42 वर्ष, कादंबरी नगर, दुर्ग



