Google Analytics —— Meta Pixel

Mushroom Poisoning Chhattisgarh: जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 9 लोग बीमार, जानिए… जहरीले मशरूम की कैसे करें पहचान?

Mushroom Poisoning Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के तिल्दा गांव में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के नौ सदस्य बीमार हो गए। महानदी के तट से मशरूम लेकर आया था। शुक्रवार सुबह इन मशरूमों को पकाकर पूरे परिवार ने नाश्ते में खाया, लेकिन कुछ ही घंटों के भीतर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।

सभी को तेज उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। परिवार के सभी सदस्यों को तुरंत कसडोल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। एक सदस्य की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें :- Rashifal 10 July 2025: आज गुरुवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

कसडोल के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि अजगल्ले ने बताया कि सभी मरीजों में फूड पॉइजनिंग और फंगल टॉक्सिन (विषाक्तता) के लक्षण पाए गए हैं। फिलहाल सभी की स्थिति में सुधार हो रहा है।

Mushroom Poisoning Chhattisgarh:परिवार की आपबीती: पीड़ित सदस्य परमानंद ने बताया कि उनका बेटा महानदी के किनारे से मशरूम चुनकर लाया था, जो देखने में सामान्य दिख रहा था। वहीं मरीज दसरीत बाई ने बताया कि मशरूम खाने के बाद वह खेत गई थीं, जहां उन्हें चक्कर आया और तबीयत अचानक बिगड़ गई।

जंगली मशरूम खतरनाक क्यों होते हैं?

छत्तीसगढ़ के कई ग्रामीण इलाकों में वर्षा ऋतु के दौरान जंगली मशरूम खाने की परंपरा है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार सभी जंगली मशरूम खाने योग्य नहीं होते। कई मशरूमों में एमाटॉक्सिन (Amatoxin), मस्केरिन (Muscarine) और गायरोमिट्रिन (Gyromitrin) जैसे ज़हरीले तत्व पाए जाते हैं, जो लीवर, किडनी और तंत्रिका तंत्र को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ज़हरीले मशरूम की पहचान के कुछ सामान्य संकेत:

  1. चमकदार या बहुत रंगीन सतह
  2. मशरूम की टोपी के नीचे सफेद या हरे रंग की गिल्स
  3. कटने पर रंग बदलना (जैसे नीला या काला पड़ना)
  4. बदबूदार गंध या केमिकल जैसी गंध
  5. कीड़े या जानवरों द्वारा न खाया जाना

❌ ध्यान रखें: केवल जंगल में उग आए मशरूम का दिखने से खाने योग्य होने का कोई प्रमाण नहीं होता।

Mushroom Poisoning: सावधानी ही बचाव

  • जंगल या नदी किनारे से लाए गए अनपहचाने मशरूम न खाएं।
  • यदि किसी ने गलती से खा लिया हो और उल्टी-दस्त, चक्कर, बेहोशी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • ग्राम पंचायतें और स्वास्थ्य विभाग मिलकर ग्रामीणों को जागरूक करें कि वे केवल प्रमाणित और सुरक्षित खाद्य पदार्थ ही उपयोग करें।

👉 स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में अनजाने खाद्य पदार्थों का सेवन न करें, विशेषकर जंगल से लाए गए मशरूम को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतें।

Back to top button
error: Content is protected !!