Google Analytics —— Meta Pixel

Chhangur Baba Exposed: धर्मांतरण रैकेट का मास्टरमाइंड निकला बलरामपुर का ढोंगी बाबा, 1500 महिलाओं का ब्रेनवॉश कर कराया धर्म परिवर्तन

Chhangur Baba Exposed: खुद को चमत्कारी बाबा बताने वाला छांगुर बाबा अब देशभर में सुर्खियों में है। एटीएस की जांच में खुलासा हुआ है कि वह केवल एक ढोंगी बाबा नहीं, बल्कि धर्मांतरण नेटवर्क का मास्टरमाइंड है। छांगुर बाबा ने पिछले कुछ वर्षों में करीब 1500 महिलाओं और लड़कियों का धर्मांतरण करवाया, जिनमें विधवा, निःसंतान, परित्यक्त और मानसिक रूप से अस्थिर महिलाएं शामिल थीं।

ऐसे करता था ब्रेनवॉश

छांगुर बाबा (Chhangur Baba) महिलाओं को पहले आश्रय, चमत्कारी इलाज और मानसिक शांति के नाम पर अपने प्रभाव में लेता था। फिर उनका ब्रेनवॉश कर उन्हें इस्लाम कबूल करवाता। उसकी सबसे करीबी सहयोगी नीतू रोहरा उर्फ नसरीन भी इस नेटवर्क का अहम हिस्सा थी। दोनों को एटीएस ने कोर्ट में पेश कर 7 दिन की रिमांड पर लिया है।

यह भी पढ़ें :- प्राइवेट कर्मचारियों को बड़ी राहत: EPS पेंशन बढ़ी, अब हर महीने मिलेंगे 8,500 रुपए

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और विदेशी फंडिंग

सूत्रों के अनुसार, छांगुर बाबा (Chhangur Baba)  का नेटवर्क उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र और दुबई तक फैला हुआ है। वह भारत-नेपाल सीमा पर दावा केंद्र स्थापित कर एक संगठित इस्लामिक प्रचार नेटवर्क तैयार करने की योजना पर भी काम कर रहा था। विदेशों से फंडिंग और डिजिटल साजिशें भी जांच के दायरे में हैं।

कोठी से बरामद हुए हाई-टेक सबूत

बलरामपुर स्थित बाबा (Chhangur Baba) की आलीशान कोठी की जब तलाशी हुई तो चौंकाने वाले सबूत मिले—जैसे दुबई से आयातित उत्पाद, उर्दू में पैक डेली यूज़ प्रोडक्ट्स, विदेशी दवाएं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, और एक गुप्त कंट्रोल रूम, जिसमें पूरे परिसर की निगरानी होती थी। बाबा का बेडरूम ऑपरेशन रूम जैसा था, जहाँ हर आने-जाने वाले की रिकॉर्डिंग होती थी।

पहले से वांछित, 50 हजार का इनामी अपराधी

छांगुर बाबा के खिलाफ पहले से गैर जमानती वारंट जारी था और वह ₹50,000 का इनामी अपराधी था। एटीएस ने उसे नीतू उर्फ नसरीन के साथ गिरफ्तार किया। इससे पहले 8 अप्रैल को इसी नेटवर्क से जुड़े जमालुद्दीन और उसके बेटे महबूब को गिरफ्तार किया गया था।

मुख्यमंत्री योगी का बयान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ की सभा में तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “बलरामपुर में एक जल्लाद को गिरफ्तार किया गया, जो बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करता था। ऐसे राष्ट्रविरोधी तत्वों को चकनाचूर किया जाएगा। कानून अपना काम करेगा।”

आगे की कार्रवाई

अब इस केस में खुफिया एजेंसियां, डिजिटल एविडेंस, और अंतरराष्ट्रीय फंडिंग नेटवर्क की जांच में जुट गई हैं। फाइनेंशियल हैंडलर मोहम्मद अहमद खान की तलाश भी तेज़ कर दी गई है। यह केवल एक बाबा का मामला नहीं, बल्कि एक संगठित अंतरराष्ट्रीय साजिश की गहराई का संकेत देता है।

Back to top button
error: Content is protected !!