Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh rain alert: छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में अचानक बाढ़ का अलर्ट, शिवनाथ नदी उफान पर

Chhattisgarh rain alert: छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 9 जिलों – बलरामपुर, बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, कोरिया, महासमुंद, रायपुर और सूरजपुर में अचानक बाढ़ की आशंका जताते हुए अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

आज दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कांकेर, महासमुंद, गरियाबंद सहित कुल 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट (rain alert:) घोषित किया गया है। वहीं रायपुर, बेमेतरा और कबीरधाम सहित 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी है।

यह भी पढ़ें :- प्राइवेट कर्मचारियों को बड़ी राहत: EPS पेंशन बढ़ी, अब हर महीने मिलेंगे 8,500 रुपए

3 घंटे के लिए 21 जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर सहित 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही रायपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़, जशपुर सहित 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।

अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक 11 जुलाई से बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। राजनांदगांव जिले में लगातार बारिश (rain alert:)के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी पर बने चार जलाशयों से अब तक कुल 36,600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है:

  • मोंगरा बैराज – 20,000 क्यूसेक
  • घुमरिया नाला बैराज – 10,800 क्यूसेक
  • सूखा नाला बैराज – 5,200 क्यूसेक
  • खातू टोला बैराज – 600 क्यूसेक

अब तक राजनांदगांव में 250 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिसमें से 156 मिमी पिछले चार दिनों में ही हुई है।

32 मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन

(rain alert:) बुधवार को दुर्ग जिले के थनौद गांव में शिवनाथ नदी की बाढ़ में फंसे 32 मजदूरों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। इन मजदूरों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल थे। ये सभी भारत माला परियोजना में काम करने आए थे, तभी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।

कवर्धा में आकाशीय बिजली से तीन की मौत

कवर्धा जिले के भौराटोला में बिजली गिरने से एक नाबालिग की मौत हो गई। वहीं, चरोटा गांव में एक ही परिवार की दो महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं, जब वे साग तोड़ने खेत गई थीं। यह घटना 8 जुलाई की शाम करीब 6 बजे हुई।

अब तक की बारिश का आंकड़ा

  • 1 जून से अब तक छत्तीसगढ़ में औसतन 336.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
  • रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 473.5 मिमी बारिश हुई है।
  • बेमेतरा जिले में सबसे कम 153.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
Back to top button
error: Content is protected !!