Google Analytics —— Meta Pixel

Online betting racket busted: नागपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 20 करोड़ का ट्रांजेक्शन, 6 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

Online betting racket busted: छुईखदान पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एक किराए के फ्लैट में दबिश देकर पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

ये युवक ‘शिवा बुक’ नामक ऑनलाइन सट्टा एप के जरिए देशभर में सट्टा संचालन कर रहे थे। पुलिस को फ्लैट से दो लाख 78 हजार 727 रुपये नकद, 25 मोबाइल, दो लैपटॉप, 26 एटीएम कार्ड, 18 बैंक पासबुक, चेक बुक, सिम कार्ड, वाई-फाई राउटर, पासपोर्ट और हिसाब-किताब के रजिस्टर सहित अन्य सामग्री बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें :- CG Sai Cabinet Meeting: साय केबिनेट की बैठक सम्पन्न, जनहित में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

पूछताछ में सामने आया है कि इस एप के जरिए 20 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ है। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं रैकेट (Online betting racket) का मुख्य सरगना वेदप्रकाश जोशी (निवासी अंडा, दुर्ग) अभी फरार है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने सट्टे से जुड़े सभी बैंक खातों को सीज कर दिया है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान क्षेत्रपाल पटेल (डोंगरगढ़), निकुंज पन्ना (जशपुर), समीर बड़ा, धनंजय सिंह (सुपेला), चंद्रशेखर अहिरवार और डूमेश श्रीवास के रूप में हुई है। ये सभी किराए के फ्लैट से मोबाइल और लैपटॉप के जरिये ऑनलाइन सट्टा ऑपरेट (Online betting racket) कर रहे थे।

छुईखदान पुलिस को सूचना मिली थी कि ‘शिवा बुक’ नामक एप से देश के अलग-अलग हिस्सों में सट्टा (Online betting racket) खेलवाया जा रहा है। जांच में सामने आया कि इसका संचालन दुर्ग जिले से हो रहा है, जबकि शाखाएं विभिन्न राज्यों में फैली हुई हैं। साइबर टीम की तकनीकी निगरानी के बाद नागपुर के फ्लैट का लोकेशन ट्रेस कर छापा मारा गया।

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस रैकेट का भंडाफोड़ उसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!