Bhilai crime news: जामुल में हैवानियत, शराब के नशे में धुत लोगों ने गर्भवती को पीटा, बच्चे की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

Bhilai crime news: जामुल थाना क्षेत्र के राजीव नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत चार आरोपियों ने एक गर्भवती महिला के पेट पर लात मार दी, जिससे गर्भ में ही शिशु की मौत हो गई। घटना वर्ष 2024 की है, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि पीड़िता असरफी देवी ने जामुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि राजीव नगर स्थित उसके घर के पास अमरजीत, समरजीत, आकाश और विकास नामक व्यक्ति शराब पीकर गाली-गलौज (Bhilai crime) कर रहे थे। मना करने पर उन्होंने असरफी देवी और उसके साथ मौजूद गर्भवती महिला सोनमती के साथ मारपीट की।
पुलिस जांच में सामने आया कि सोनमती दो माह की गर्भवती थी। आरोपियों ने पेट में लात मारी, जिससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। मेडिकल परीक्षण और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 316 (गर्भस्थ शिशु की मृत्यु कराना) जोड़ते हुए मामला दर्ज किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमरजीत रजक उर्फ बैठा (55), समरजीत रजक (35), आकाश रजक (27) और विकास रजक (24) के रूप में हुई है। सभी आरोपी राजीव नगर छावनी क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। (Bhilai crime)
पुलिस ने इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश साहू, आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला सहित अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका बताई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा है। (Bhilai crime)



