FIR against Tomar brothers: सूदखोर तोमर गैंग ने 2 लाख के बदले वसूले 30 लाख, सातवीं एफआईआर, मुख्य आरोपी अब भी फरार

FIR against Tomar brothers: पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में कुख्यात सूदखोर रोहित तोमर और उसके गिरोह के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ है। व्यापारी भोपाल मणि साहू की शिकायत पर पुलिस ने रोहित तोमर, वीरेंद्र तोमर, दिव्यांश, आकाश और योगेश सिन्हा समेत अन्य के खिलाफ अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का अपराध दर्ज किया है।
व्यापारी का आरोप है कि दिसंबर 2022 में दो लाख रुपये तीन प्रतिशत मासिक ब्याज पर लिए गए थे, लेकिन अब तक 30 लाख से ज्यादा वसूले जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें:- Bhilai crime news: जामुल में हैवानियत, शराब के नशे में धुत लोगों ने गर्भवती को पीटा, बच्चे की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने कोरे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवाकर दबाव बनाना शुरू किया। किस्तों में नकद, फोन-पे और गूगल-पे के जरिए 30,26,200 रुपये आरोपितों को दिए गए। जब व्यापारी ने वसूली से इनकार किया तो आरोपियों ने वाट्सएप कॉल पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। कई बार आरोपी घर पहुंचकर भी धमकी देते रहे। (FIR against Tomar brothers)
इस मामले में पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब तक वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका है। दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। वहीं दिव्यांश पहले से ही न्यायिक हिरासत में है। (FIR against Tomar brothers)
गौरतलब है कि तोमर गिरोह के खिलाफ अब तक पुरानी बस्ती और सिविल लाइंस थाना में कुल सात एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इसके बावजूद मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।(FIR against Tomar brothers)



