Google Analytics —— Meta Pixel

 Janjgir Champa Drowning case: तालाब में डूबने से भाई-बहन समेत 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Janjgir Champa drowning case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के भैंसतरा गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दोपहर तालाब में नहाने गए भाई-बहन समेत चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल है। ये बच्चे अलग-अलग तीन परिवारों से ताल्लुक रखते थे। घटना बलोदा थाना क्षेत्र की है।

मृत बच्चों की पहचान 8 वर्षीय पुष्पांजलि श्रीवास, 5 वर्षीय तुषार श्रीवास, 6 वर्षीय ख्याति केंवट और 6 वर्षीय अंबिका यादव के रूप में हुई है। पुष्पांजलि और तुषार आपस में भाई-बहन थे। बताया गया कि सभी बच्चे स्कूल से लौटने के बाद घर में बैग रखकर तालाब की ओर चले गए।

यह भी पढ़ें :- कोंडागांव के कुएंमारी वॉटरफॉल में दर्दनाक हादसा, पैर फिसलने से रायपुर निवासी की मौत

तालाब गांव के पास ही था, जहां अक्सर बच्चे गर्मी में नहाने जाते थे। शनिवार को भी चारों बच्चों ने यही किया, लेकिन इस बार हादसा (Drowning case) हो गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तालाब किनारे बच्चों के कपड़े और चप्पल दिखाई दिए, जिससे अनहोनी की आशंका हुई।

इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में बच्चों की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में चारों को बाहर निकाला गया और तत्काल सीएचसी बलोदा पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही बलोदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में डूबने (Drowning case) से मौत की पुष्टि हुई है। ASP उमेश कश्यप ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक साथ चार मासूमों की मौत से गांव में मातम पसरा है। पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं। गांव में एक साथ चार अर्थियां सजने से हर आंख नम है। (Drowning case)

Back to top button
error: Content is protected !!