India vs England Lord’s Test 2025: लॉर्ड्स टेस्ट में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, राहुल ने जड़ा शतक, शुभमन गिल इंग्लिश ओपनर्स से उलझे

India vs England Lord’s Test 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने अहम रिकॉर्ड अपने नाम किए।
तीसरे दिन ऋषभ पंत ने छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की और इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 36 सिक्स पूरे किए। इसी के साथ पंत भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी पर (88 सिक्स) आ गए। इस सूची में वीरेंद्र सहवाग (90 सिक्स) पहले स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh rain alert: 7 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट, प्रतापपुर में युवक को नदी से रेस्क्यू
SENA देशों में भी पंत का जलवा
ऋषभ पंत अब SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियन विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने 416 रन बनाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। साथ ही उन्होंने MS धोनी की बराबरी करते हुए इन देशों में 13 बार 50+ स्कोर भी बना लिए हैं। (India vs England)
लॉर्ड्स में राहुल की दूसरी सेंचुरी
केएल राहुल ने लॉर्ड्स में जोफ्रा आर्चर के खिलाफ सिंगल लेकर अपना दूसरा शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने 2021 में भी लॉर्ड्स में सेंचुरी जड़ी थी। वे लॉर्ड्स में दो शतक लगाने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले दिलीप वेंगसरकर तीन शतक लगा चुके हैं। (India vs England)
मैच के अहम पल
- पुजारा ने तीसरे दिन घंटी बजाकर खेल की शुरुआत की, दूसरे दिन यह जिम्मा सचिन तेंदुलकर के पास था।
- केएल राहुल ने ब्रायडन कार्स के एक ओवर में हैट्रिक चौके लगाए।
- पंत लंच से पहले रन आउट हो गए, उन्हें बेन स्टोक्स के डायरेक्ट थ्रो ने 74 रन पर पवेलियन भेजा।
- जडेजा ने 50 पूरी कर तलवार की तरह बैट लहराया।
- DRS में दो बार बचे आकाशदीप, बाद में उन्होंने छक्का लगाकर इंग्लैंड की बढ़त 3 रन पर सिमटाई।
शुभमन गिल का गुस्सा
दिन के अंतिम सेशन में इंग्लैंड के ओपनर्स ने स्लो टैक्टिक्स अपनाकर समय बर्बाद किया। जब बुमराह तेजी से ओवर खत्म कराना चाहते थे, तब क्रॉली ने बार-बार रुकावट डाली। इससे शुभमन गिल नाराज हो गए और ओपनर्स से बहस करते नजर आए। गिल और टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने तालियां बजाकर विरोध जताया। (India vs England)
शोएब बशीर हुए घायल
इंग्लिश स्पिनर शोएब बशीर 78वें ओवर में घायल होकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह ओवर जो रूट ने पूरा किया।



