Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

Rashifal 8 March 2022: इन राशि वालों को होगा आज धनलाभ, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना भविष्यफल

Rashifal 8 March 2022: आज का राशिफल 8 मार्च 2022, कलियुग-5122, विक्रमसंवत-2078, शक :1943, बंगला सन-1428, वीर निर्वाण संवत-2548, फाल्गुन-शुक्ल-पक्ष, वसंत-ऋतु, वैदिक मास- तपस्य। दिन – मंगलवार, तिथि-षष्ठी, नक्षत्र-भरणी। चन्द्र गोचर-मेष। गुरु अस्त पश्चिम दिशा (विवाह आदि स्थायी मंगल कार्य निषेध), शुक्र उदय पूर्व।

राशिफल Rashifal 8 March 2022

मेष राशि (Aries) – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

मान सम्मान एवं स्वास्थ्य उत्तम रहेगा कार्यों की प्रगति से संतुष्ट मिलेगा। परिवार एवं परिचितों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। व्यापारिक लाभ होगा। यश प्रताप बढ़ेंगे। कार्यों में सफलता सरलता से मिलेगी। गृह सुख उत्तम भोजन एवं दांपत्य साथी कापूर्ण सहयोग मिलेगा। स्त्रियों से मित्रता बढ़ेगी। मित्रों से मिलना एवं उनके द्वारा आप को सहयोग प्रदान किया जाएगा। अधिकारी वर्ग सफल होगा। राजनीतिक दृष्टि से यह समय अति उत्तम सिद्ध हो सकता है। यात्रा, खेलकूद, जिम, योगा, परामर्श, नए कार्य प्रारंभ, वाचालता पर नियंत्रण रखे ।

वृष राशि (Taurus) – , , , , वा, वी, वू, वे, वो.

योजनाओं को क्रियान्वित करने से पूर्व सोच लें। घर पर भी सावधान रहें, सगे-सम्बन्धियों से व्यर्थ की शत्रुता संभव है। यात्रा एवं खर्च के अनायास योग बनेंगे। कार्य परिश्रम से ही पूर्ण होंगे। कार्यालय में कार्य की अधिकता रहेगी। कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य बाधा संभव है। राजनीति के क्षेत्र में कष्ट होगा। सामान्य तौर पर लोगों का व्यवहार सहयोगी या मित्रता पूर्ण नहीं रहेगा। मनोबल बढ़ेगा। विशेष-यात्रा एवं नए कार्य हाथ मे नहीं ले।

यह भी पढ़ें : International Women’s Day : इस महिला ने की थी Women’s Day की शुरुआत, ये मैसेज भेजकर महिलाओं को कराएं स्पेशल फील

मिथुन राशि (Gemini) – का, की, कू, , , , के, को, ह.

भाग्य की समस्या रहेगी। शरीर स्वस्थ रहेगा। लाभ की स्थिति उत्तम है। स्थाई लाभ की योजना बनेगी। आर्थिक खर्च बढ़ेगा। मंगल कार्य में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्त्री वर्ग द्वारा भाग्य की वृद्धि होगी। भाइयों या प्रिय वर्ग पर व्यय अथवा उनसे सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग भी प्रबल है।

कर्क राशि (Cancer) – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो.

प्रेम के क्षेत्र में अपमान अपयश कलश मिलेगा। कार्यालय में सुविधाएं प्राप्त होंगी। यात्रा योग प्रबल हैं। ज्योतिष की दृष्टि से यात्रास्थगित रखना उचित होगा। यात्रा, नए कार्य का शुभारंभ, बैठक, जन संपर्क आदि स्थगित रखना परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे। यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है। आप सम्मान, यश एवम् प्रशंसा की आशा कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे.

परिवार के बड़ों से मित्रों से तथा कार्यालय में अधिकारियों से मतभेद या विरोध की स्थिति बन सकती है। अनपेक्षित अपमान की स्थिति से बचना उचित होगा। प्रत्येक क्षेत्र अतिरिक्त प्रयास के उपरांत ही सफल हो सकता है। समय को देखते हुए किसी भी प्रकार अतिउत्साह से दूर रहना उचित होगा।आपको अपने व्यापार अथवा कार्यालय में साधारण दिनों से अधिकपरिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अनिद्रा की स्थिति एवं कार्य की चिंता भी हो सकती है। मानसिक रुप से आप थकान महसूस कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) – टो, , पी, पू, , , , पे, पो.

आपके कार्यों की सफलता संदिग्ध है। विरोध, मतभेद, विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। राजनीति में छल की संभावना है। विश्वास के परिणाम प्रतिकूल होंगे। दांपत्य साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। शारीरिक एवं मानसिक कष्ट की स्थिति से बचने के लिए, अल्प भाषी रहे। विशेष-यात्रा एवं नए कार्य हाथ मे नहीं ले। 1. प्रशासकीय, योजना संबन्धित वर्ग – महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक, विवादास्पद मामलों मे निर्णय, Presentation। अधिकारी से विचार-विमर्श के परिणाम अपेक्षानुकूल होगे यह कहना कठिन है। 2. व्यापारी वर्ग – नए सौदे, के परिणाम अपेक्षाअनुसार होना संदिग्ध है।

तुला राशि (Libra) – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते.

दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। पुत्र एवं पुत्री के द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। नए कार्य या उत्तरदायित्व मिल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए कार्य के श्री गणेश के लिए उत्तम अवसर है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.

प्राथमिकता के आधार पर कार्य करिए। सफलता की संभावना प्रबल हैं। यह समय आपके लिए आपके प्रयासों एवं उपकार की प्रतिष्ठा व पहचान पाने का हो सकता है। आप शत्रुओं पर विजय पाएँगे। नए मित्र भी बनाएँगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध सुख पूर्ण रहेंगे। कुल मिलाकर इस अवधि में आप सफल एवं प्रसन्न रहेंगे। विजयश्री आपके साथ होगी। मनोबल उत्तम रहेगा। राजनीति एवं जनसम्पर्क से लाभ सफलता मिलेगी। विशेष-यात्रा एवं नए कार्य हाथ मे नहीं ले। 1. प्रशासकीय,योजना संबन्धित वर्ग – महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक, विवादास्पद मामलों मे निर्णय, Presentation। 2. व्यापारी वर्ग- नए सौदे, के परिणाम अपेक्षा केअनुसार होना संदिग्ध है। 3. राजनेता, जन संपर्क, अभिकर्ता (Politician, Agent, Public relation) वर्ग –विवादास्पद निर्णय, मंत्रणा आदि स्थगित रखना उचित होगा।

धनु राशि (Sagittarius) – ये, यो, , भी, भू, , , , भे.

आज के दिन अप्रिय स्थितियों की स्थिति रहेगी। प्रत्येक कार्य को सूझबूझ के बाद अथवा सोचने विचारने के उपरांत ही करना उचित होगा। आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक तीनों स्तर पर मन के अनुकूल कार्य नहीं हो सकेंगे। धार्मिक आध्यात्मिक एवं दान आदि के कार्य में रुचि बढ़ सकती है। कार्य परिश्रम से ही पूर्ण होंगे। कार्यालय में कार्य की अधिकता रहेगी ।कठिनाइयां बढ़ सकती है|स्वास्थ्य बाधा संभव है। राजनीति के क्षेत्र में कष्ट होगा। बाधाएं कम हो सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी.

दांपत्य साथी से सहयोग की अपेक्षा ना रखें। विवाद एवं मतभेद की स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। दांपत्य साथी से सहयोग की अपेक्षा ना रखें। रोजगार में किसी भी प्रकार की जोखिम भविष्य में समस्या उत्पन्न कर सकती है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)– गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द.

आपकी  ख्याति एवं यश, प्रतिष्ठा वृद्धि का समय हैं। यह दिन धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है। बकाया राशि की प्राप्ति या व्यवसाय मे धन की प्राप्ति होने के योग हैं। प्रयास के परिणाम आशा के अनुकूल ही रहेंगे आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं। घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है। आपको रुचि पूर्ण  उत्तम भोजन, वस्त्र सुख योग है।

मीन राशि (Pisces) – दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची.

विशेष रुप सेधन की हानि, व्यय या विनियोजन के योग है। अपने व्यय पर विशेष ध्यान देने रखें। आप लोगों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें। आप कोई परामर्श,बीच वचाव या विवाद में भी न पड़ें। व्यर्थ में झगड़े की संभावना है। असावधानी अहम को ठेस पहुँचा सकती है। कार्यालय में बाधाएं आ सकती हैं।

आज का वैदिक उपाय 

ॐ अयमग्नि सहत्रिणो वाजस्य शांति गवं वनस्पति: मूर्द्धा कबोरीणाम । ॐ अग्नये नम:।

  •  पौराणिक मंत्र :-
    कृतिका देवतामाग्निं मेशवाहनं संस्थितम् l
    स्त्रुक् स्तुवाभीतिवरधृक्सप्तहस्तं नमाम्यहम् ll
  •  नक्षत्र मंत्र :-ॐ आग्नेय नमःl
  •  नक्षत्र मंत्र :-ॐ कृतिकाभ्यो नमःl

(राशिफल Rashifal 8 March 2022)

Back to top button
error: Content is protected !!