Bilaspur power outage: बिलासपुर में बिना आंधी-बारिश के भी बिजली गुल, जनता परेशान- मेंटेनेंस और ब्रेकडाउन बन रहे बहाने

Bilaspur power outage: बिलासपुर शहर में बारिश और तेज हवा नहीं होने के बावजूद बिजली की आंख-मिचौली लोगों की मुसीबतें बढ़ा रही है। पिछले एक माह से बिना किसी तय समय के बिजली गुल हो रही है, जिससे दिन और रात दोनों वक्त लोग हलाकान हैं।
अरपापार इलाके में बिजली विभाग ने “अति आवश्यक काम” का हवाला देकर सब स्टेशन से दिन में चार घंटे बिजली बंद की, लेकिन रात में अचानक फिर से बिजली गुल हो गई। बताया गया कि 11 केवी फीडर में फॉल्ट के चलते यह ब्रेकडाउन हुआ।
यह भी पढ़ें:- CG Vidhan Sabha Live: किस सवाल पर गरजेंगे विधायक, कौन देगा करारा जवाब – सत्र का तीसरा दिन बनेगा सियासी रणभूमि!
बिजली विभाग के अफसरों ने बारिश से पहले मेंटेनेंस कर बिजली व्यवस्था दुरुस्त होने के दावे किए थे। भीषण गर्मी में दिनभर बिजली कटौती कर यह कहा गया था कि “अब बारिश में बिजली नहीं जाएगी”, लेकिन हल्की बारिश और मामूली हवा में भी बिजली चली जा रही है। (Bilaspur power outage)
मंगलवार को सरकंडा इलाके में विभाग ने सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक “अति आवश्यक कार्य” के लिए बिजली बंद की। 3:30 बजे बिजली आई, लेकिन रात 11 बजे फिर से ब्रेकडाउन हो गया।
बंधवापारा फीडर में आई खराबी के बारे में सब इंजीनियर संतोष देवांगन ने बताया कि कर्मचारी फॉल्ट तलाश रहे हैं, लेकिन रात दो बजे तक बिजली चालू नहीं हो सकी। इस दौरान उमस और गर्मी से लोग तड़पते रहे। (Bilaspur power outage)
फोन नहीं उठाते अफसर, आउटसोर्स कर्मचारियों के भरोसे सिस्टम
बिजली कब जाएगी और कब आएगी – इसका कोई निश्चित समय नहीं है।
कभी सुबह, कभी दोपहर, तो कभी रात में अचानक बिजली चली जाती है। फॉल्ट खोजने में घंटों लग जाते हैं, और कई बार केवल 5 मिनट में चालू कर दी जाती है।
कंपनी आउटसोर्स कर्मचारियों के भरोसे काम चला रही है, और वीआईपी एरिया में भी अघोषित कटौती हो रही है।
लोगों का आरोप है कि जब अफसरों को कॉल किया जाता है तो वे फोन तक नहीं उठाते।(Bilaspur power outage)



