Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar principal suspended: अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई, प्रभारी प्राचार्य निलंबित, शराब पीकर स्कूल आने और अवैध वसूली का आरोप

Balodabazar principal suspended: विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुनी में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य खूबचंद सरसीहा को अनुशासनहीनता, अवैध वसूली और अमर्यादित आचरण के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राचार्य पर आरोप है कि वे—

  • शराब पीकर विद्यालय आते थे
  • विद्यार्थियों और पालकों से एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली करते थे
  • सहकर्मियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे
  • लगातार अनुशासनहीनता और अमर्यादित व्यवहार में लिप्त पाए गए (Balodabazar principal suspended)

यह भी पढ़ें :- Bilaspur power outage: बिलासपुर में बिना आंधी-बारिश के भी बिजली गुल, जनता परेशान- मेंटेनेंस और ब्रेकडाउन बन रहे बहाने

इन आरोपों की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कराई गई, और रिपोर्ट में शिकायतें प्रथम दृष्टया सत्य पाई गईं। इसके आधार पर कलेक्टर दीपक सोनी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिसका उत्तर असंतोषजनक होने के बाद निलंबन की अनुशंसा की गई। (Balodabazar principal suspended)

संचालक लोक शिक्षण ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन मानते हुए, खूबचंद सरसीहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कसडोल निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।(Balodabazar principal suspended)

Back to top button
error: Content is protected !!