Google Analytics —— Meta Pixel

Hardcore Naxalite couple surrender: बस्तर में सक्रिय 25 लाख के हार्डकोर नक्सली दंपति ने तेलंगाना में किया सरेंडर, जानिए.. पुलिस से क्या कहा

Hardcore Naxalite couple surrender: बस्तर/रामागुंडम। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हार्डकोर नक्सली दंपति ने तेलंगाना में आत्मसमर्पण कर दिया है। नक्सली लच्छन्ना उर्फ गोपन्ना और उसकी पत्नी अंकुबाई उर्फ अनितक्का ने तेलंगाना के रामागुंडम में कमिश्नर के समक्ष सरेंडर किया। दोनों पर क्रमशः ₹25 लाख और ₹8 लाख का इनाम घोषित था।

दोनों DKSZCM, तेलंगाना स्टेट कमेटी और DVCM कैडर से जुड़े हुए थे और बीते 22–23 वर्षों से नक्सली गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस को उम्मीद है कि ये दंपति पूछताछ में नक्सल संगठन की रणनीति, मूवमेंट और नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- Balodabazar principal suspended: अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई, प्रभारी प्राचार्य निलंबित, शराब पीकर स्कूल आने और अवैध वसूली का आरोप


कौन हैं लच्छन्ना और अनितक्का?

  • लच्छन्ना को वर्ष 2023 में DKSZCM (Dandakaranya Special Zonal Committee Member) की जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पूर्व वह 2007 में उत्तर बस्तर DVC के टेक्निकल डिपार्टमेंट का प्रभारी था।

  • उसकी पत्नी अनितक्का, तेलंगाना के सिरपुर दलम में सक्रिय रह चुकी है।

    • 2002 में ACM (Area Committee Member) के रूप में पदोन्नति हुई थी।

    • 2007 में टेक्निकल डिपार्टमेंट में भेजा गया था।

    • वर्तमान में उत्तर बस्तर DVC में DVCM के पद पर कार्यरत थी।


CG पुलिस भी जुटी पड़ताल में

दोनों नक्सलियों के सरेंडर को सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। चूंकि दोनों ने लंबे समय तक छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सल ऑपरेशनों को अंजाम दिया है, इसलिए CG पुलिस उनकी पूरी हिस्ट्री खंगाल रही है।
संभावना है कि इनसे पूछताछ के दौरान नक्सल मूवमेंट, हथियारों की आपूर्ति और नेटवर्क को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आएंगी। 

Back to top button
error: Content is protected !!