Google Analytics —— Meta Pixel

Gau Kranti Manch meeting: भारतीय गौ क्रांति मंच की कार्यकारिणी गठित, खिलेश साहू जिलाध्यक्ष तो दिनेश जिला महामंत्री बने

Gau Kranti Manch meeting: सारंगढ़-बिलाईगढ़:रविवार को भारतीय गौ क्रांति मंच छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय बैठक बंजारी धाम रावाभांठा मंदिर प्रांगण रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा हुई, जिसके बाद सर्वसम्मति से जिला स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

Gau Kranti Manch meeting

 

भारतीय गौ क्रांति मंच (Gau Kranti Manch) सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष के रूप में खिलेश साहू को नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला महामंत्री के रूप में दिनेश साहू और इंद्रकुमार साहू की नियुक्ति की गई है। इन सभी पदाधिकारियों को उनकी सक्रियता और गौ सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला संयोजक द्वय उमेश साहू उर्फ राजू और दीपक को बनाया गया।

यह भी पढ़ें :- Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र आज से, विपक्ष सरकार को घेरेगा इन बड़े मुद्दों पर, पढ़े पूरी खबर

बताया गया कि खिलेश साहू और उनकी गौ सेवा समिति क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। इन्हीं कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

Gau Kranti Manch meeting

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष खिलेश साहू ने अपने उद्बोधन में उच्च पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि, “मंच (Gau Kranti Manch) ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।”

महामंत्री दिनेश साहू ने कहा कि हमारी टीम मंच के उद्देश्यों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी और जिले में संगठन (Gau Kranti Manch) को मजबूत करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

इन नियुक्तियों पर क्षेत्रवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल है।

Back to top button
error: Content is protected !!