Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News : खारून नदी में डूबे दो किशोर: एक का शव बरामद, दूसरा अब भी लापता

Chhattisgarh News : प्रदेश के दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत खारून नदी में बुधवार को नहाने गए दो किशोर नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। घटना के बाद शुरू हुए सर्च ऑपरेशन में गुरुवार सुबह SDRF टीम ने एक किशोर का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरा अब तक लापता है। हादसे से क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: पारंपरिक कृषि यंत्रों और लोक परंपराओं की अनमोल झलक

मृतक की पहचान बजरंग नगर निवासी आशीष सरोज (16 वर्ष) के रूप में हुई है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशीष अपने पांच साथियों के साथ ग्राम जमराव के पास स्थित खारून नदी में नहाने गया था। इस दौरान आशीष और उसका मित्र यशवंत हरपाल (15 वर्ष) नदी के तेज बहाव और भंवर में फंसकर अचानक डूब गए।

मौके पर मची अफरा-तफरी, स्थानीयों ने दी सूचना

घटना के वक्त मौजूद अन्य दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद पुलिस और SDRF (State Disaster Response Force) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

आठ घंटे की तलाशी रही असफल, फिर सुबह मिला शव

बुधवार रात करीब आठ घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन असफल रहा। गुरुवार सुबह अनुभवी गोताखोर इंद्रपाल यादव और राजकुमार यादव ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आशीष का शव बरामद कर लिया, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (Chhattisgarh News)

यशवंत अब भी लापता, खोज जारी

घटना के 24 घंटे बाद भी यशवंत हरपाल का कुछ पता नहीं चल सका है। SDRF और पुलिस की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है। इधर, आशीष के निधन की खबर से परिवार और क्षेत्र में गमगीन माहौल है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!