Google Analytics —— Meta Pixel

शराब घोटाले पर गरमाई सियासत: रायपुर पहुंचे सचिन पायलट, जेल में चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से की मुलाकात

Liquor scam in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शनिवार को रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सेंट्रल जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की।

यह भी पढ़े :- पत्रकारों की बल्ले-बल्ले! मासिक पेंशन 6 हजार से बढ़कर 15 हजार हुई, आश्रितों को भी मिलेगा लाभ

चैतन्य बघेल का संदेश: “दबाव में नहीं झुकेगी कांग्रेस”

जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पायलट ने कहा,- “चैतन्य बघेल ने स्पष्ट कहा है कि कांग्रेस किसी भी दबाव में नहीं झुकेगी और कानूनी व राजनीतिक लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कवासी लखमा की तबीयत ठीक नहीं है और जेल प्रशासन को उनकी चिकित्सा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

ईडी की कार्रवाई पर केंद्र को घेरा

सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,- “ईडी की कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है। यह पूरी तरह विपक्ष की आवाज़ को दबाने और कांग्रेस नेताओं की छवि को खराब करने की साजिश है। अगर आप सरकार के खिलाफ बोलेंगे, तो एजेंसियों से निशाना बनाया जाएगा।”

भाजपा पर सीधा हमला

पायलट ने कहा,- “भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। लेकिन कांग्रेस न तो झुकेगी, न डरेगी। हर कार्यकर्ता और नेता के साथ पार्टी मजबूती से खड़ी है। (Liquor scam in Chhattisgarh)

राजीव भवन में समीक्षा बैठक, बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा में

जेल दौरे के बाद सचिन पायलट ने रायपुर के राजीव भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर समीक्षा बैठक की। इसमें सह-प्रभारी विजय जांगिड़, जरीता लैतफलांग, ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया सहित कई नेता मौजूद रहे। (Liquor scam in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!