Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ा विमान हादसा टला: टेकऑफ से पहले लैंडिंग गियर में लगी आग, 179 लोग थे सवार

Major Accident  Averted in America : अमेरिकी एयरलाइंस की एक फ्लाइट में शनिवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब विमान के टेकऑफ से पहले उसके लैंडिंग गियर में आग लग गई। यह घटना डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DEN) पर घटी। विमान में 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे, जिन्हें इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। केवल एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है।

यह भी पढ़े :- Rashifal 27 July 2025: आज रविवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

रखरखाव संबंधी गड़बड़ी से लगी आग

अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट AA3023, जो डेनवर से मियामी जा रही थी, टेकऑफ से ठीक पहले रनवे पर खड़ी थी, जब विमान के बाएं मुख्य लैंडिंग गियर में अचानक आग लग गई। तेज़ धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्राउंड स्टाफ और फायर ब्रिगेड तुरंत हरकत में आए। आग की चपेट में आने से पहले सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

वायरल वीडियो में दिखी दहशत

इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें यात्रियों को घबराए हुए विमान से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। धुएं और चीख-पुकार के बीच यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए रनवे पर सुरक्षित उतारा गया।

सभी यात्री सुरक्षित, जांच जारी

एयरपोर्ट अधिकारियों ने पुष्टि की कि विमान में सवार सभी 179 लोग सुरक्षित हैं। एक यात्री को हल्की चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया। अमेरिकन एयरलाइंस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि लैंडिंग गियर के टायर में रखरखाव संबंधी समस्या के कारण यह घटना हुई। फ्लाइट को सेवा से हटाकर तकनीकी निरीक्षण के लिए भेज दिया गया है। (Major Accident  Averted in America)

अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हवाई सेवाएं

आग लगने के चलते डेनवर एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ान संचालन प्रभावित हुआ, लेकिन स्थिति को जल्दी सामान्य कर लिया गया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। (
Major Accident  Averted in America)

Back to top button
error: Content is protected !!