Shubman Gill record: शुभमन गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, इंग्लैंड में बतौर कप्तान बनाए सबसे ज्यादा रन

Shubman Gill record: स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड दौरे पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रहे हैं। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चल रहे भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले की दूसरी पारी में गिल ने शनिवार, 26 जुलाई को विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
गिल अब इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने कोहली का 2016 में बनाया गया 655 रनों का रिकॉर्ड पार कर लिया। गिल ने दूसरी पारी में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चौका लगाकर यह मुकाम हासिल किया।
जायसवाल अब भी टॉप पर
हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अब भी यशस्वी जायसवाल के नाम है, जिन्होंने 2024 की सीरीज में 712 रन बनाए थे। गिल अभी 658* रन पर हैं और जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें मौजूदा पारी में 55 और रन बनाने होंगे। (Shubman Gill record)
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन (Shubman Gill record):
-
यशस्वी जायसवाल – 712 (2024, भारत में)
-
शुभमन गिल – 658* (2025, इंग्लैंड में)
-
विराट कोहली – 655 (2016, भारत में)
-
राहुल द्रविड़ – 602 (2002, इंग्लैंड में)
-
विराट कोहली – 593 (2018, इंग्लैंड में)
गावस्कर का रिकॉर्ड अब भी कायम
किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब भी सुनील गावस्कर के नाम है। उन्होंने 1978-79 की भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में 732 रन बनाए थे। गिल को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए इस पारी में 100+ रन और बनाने होंगे। (Shubman Gill record)
यह भी पढ़ें :- Denver airport incident: डेनवर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग विमान में आग, टेकऑफ रोकना पड़ा



