Google Analytics —— Meta Pixel

Vice President election 2025: उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तैयारियां तेज, पीसी मोदी बने निर्वाचन अधिकारी

Vice President election 2025: नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद देश में नए उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी को उपराष्ट्रपति चुनाव का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही दो सहायक निर्वाचन अधिकारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है। आयोग ने यह फैसला राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव नियम 1974 के तहत लिया है। जल्द ही चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें :- Samsung Galaxy S25 Ultra: अब तक की सबसे बड़ी छूट में मिल रहा सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा, जानिए कीमत और ऑफर्स

निर्वाचन आयोग के अनुसार, यह जिम्मेदारी लोकसभा और राज्यसभा महासचिवों को बारी-बारी से सौंपी जाती है। पिछली बार लोकसभा महासचिव को जिम्मेदारी मिली थी, इसलिए इस बार राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। उनके साथ संयुक्त सचिव गरिमा जैन और निदेशक विजय कुमार सहायक निर्वाचन अधिकारी होंगे।

इधर, विपक्ष ने भी इस चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, विपक्षी गठबंधन इस बार भी उपराष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। विपक्ष इसे एक राजनीतिक संदेश के तौर पर देख रहा है। वहीं, कुछ नेता यह भी दावा कर रहे हैं कि धनखड़ का इस्तीफा केंद्र सरकार से नाराजगी का संकेत हो सकता है, हालांकि आधिकारिक रूप से उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। (Vice President election 2025)

संसद के दोनों सदनों में कुल 782 सदस्य हैं और जीत के लिए 392 वोटों की आवश्यकता है। भाजपा गठबंधन के पास लोकसभा में 293 और राज्यसभा में 130 सदस्य हैं, जिससे उनका पलड़ा फिलहाल भारी दिखता है। INDIA गठबंधन के पास राज्यसभा में 79 सदस्य हैं। (Vice President election 2025)

सूत्रों के अनुसार, भाजपा जल्द ही अपने उम्मीदवार के नाम पर विचार-विमर्श शुरू करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार पार्टी किसी अनुभवी और वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध नेता को उम्मीदवार बना सकती है। जेडीयू सांसद हरिवंश का नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल है, जिन्हें उपसभापति के रूप में सभी दलों का भरोसा मिला है। (Vice President election 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!