Google Analytics —— Meta Pixel

Samsung Galaxy S25 Ultra: अब तक की सबसे बड़ी छूट में मिल रहा सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा, जानिए कीमत और ऑफर्स

Samsung Galaxy S25 Ultra: नई दिल्ली, टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा (Samsung Galaxy S25 Ultra) अब भारी छूट के साथ मिल रहा है। अमेजन पर यह स्मार्टफोन अब 1 लाख 5 हजार रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध है। खास बात यह है कि इस कीमत में कोई बैंक ऑफर शामिल नहीं है। यानी आपको सीधे ही 25 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है।

यह भी पढ़ें :- PM Kisan Yojana: किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त कब आएगी? पढ़िए नया अपडेट

Samsung Galaxy S25 Ultra को कंपनी ने करीब 1,29,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था, लेकिन अब इसे 1,04,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर आप HDFC, फेडरल, Yes बैंक या BOBCARD के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 1000 से 2000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है।

फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 6.9 इंच की QHD+ AMOLED स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके अलावा इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और दो टेलीफोटो लेंस दिए गए हैं। सेल्फी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

इस डिवाइस की सबसे खास बात इसका दमदार कैमरा सिस्टम और लंबी बैटरी लाइफ है। अगर आप फोटोग्राफी या वीडियो रिकॉर्डिंग के शौकीन हैं, तो यह फोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। सैमसंग ने इसे खासतौर पर हाई परफॉर्मेंस और प्रीमियम फील देने के लिए डिजाइन किया है। (Samsung Galaxy S25 Ultra)

यह भी पढ़ें :- Lucknow cyber fraud: लखनऊ में साइबर ठगों की हैरतअंगेज करतूत, रिटायर्ड बैंक कैशियर से 28.45 लाख की ठगी

Back to top button
error: Content is protected !!