PM Kisan Yojana: किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त कब आएगी? पढ़िए नया अपडेट

PM Kisan Yojana: नई दिल्ली। पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 20वीं किस्त का करोड़ों किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जून बीत चुका है और जुलाई भी खत्म होने वाला है, लेकिन अभी तक किसानों के खाते में किस्त की राशि नहीं आई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी?
2 अगस्त को हो सकता है ऐलान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को बनारस दौरे पर रहेंगे। इसी कार्यक्रम में वह उत्तर प्रदेश को 1 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। संभावना है कि इसी मौके पर पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का ऐलान भी किया जा सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। (PM Kisan Yojana)
अब तक 19 किस्तें जारी हो चुकीं
सरकार अब तक पीएम किसान योजना के तहत 19 किस्तों में किसानों को 2-2 हजार रुपये की राशि भेज चुकी है। 20वीं किस्त का इंतजार अब लंबा होता जा रहा है, जिससे किसान चिंतित हैं।
इनके खाते में ही आएगा पैसा
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का पैसा सिर्फ उन्हीं किसानों के खाते में आएगा, जिन्होंने ई-केवाईसी पूरी कर ली है और भू-सत्यापन (land verification) भी पूरा हो चुका है। अगर आपने ये कार्य नहीं किए हैं, तो किस्त अटक सकती है। (PM Kisan Yojana)
सिर्फ आधिकारिक घोषणा पर करें भरोसा
2 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किस्त जारी किए जाने की संभावना जरूर जताई जा रही है, लेकिन जब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई अधिकारिक सूचना नहीं आती, तब तक कोई पुष्टि नहीं की जा सकती। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर बनाए रखें। (PM Kisan Yojana)
यह भी पढ़ें :- Gst On Upi Transactions: UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा GST, सरकार का बड़ा ऐलान



