Gst On Upi Transactions: UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा GST, सरकार का बड़ा ऐलान

Gst On Upi Transactions : केंद्र सरकार ने यूपीआई पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ₹2000 से अधिक के यूपीआई ट्रांजैक्शन (Gst On Upi Transactions) पर भी जीएसटी नहीं लगेगा। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा के मॉनसून सत्र के दौरान दी।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Police Constable Recruitment: आरक्षक भर्ती, परीक्षा में पात्र की सूची जारी
कोई प्रस्ताव नहीं, कोई योजना नहीं
पंकज चौधरी ने कहा कि जीएसटी काउंसिल ने यूपीआई ट्रांजैक्शन पर जीएसटी लगाने की कोई सिफारिश नहीं की है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से इस दिशा में कोई योजना या प्रस्ताव भी नहीं है।
जीएसटी काउंसिल का क्या है रोल?
मंत्री ने बताया कि जीएसटी काउंसिल एक संवैधानिक संस्था है, जिसमें केंद्र सरकार के साथ-साथ सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। यह परिषद टैक्स रेट्स, छूट और टैक्स से जुड़े अन्य निर्णयों पर अंतिम फैसला लेती है।
यूपीआई यूजर्स को बड़ी राहत
इस फैसले से डिजिटल लेनदेन करने वाले करोड़ों लोगों को राहत मिलेगी। UPI अब देश में सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाला पेमेंट सिस्टम बन चुका है, और इस पर अतिरिक्त टैक्स न लगने की घोषणा से आम उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी। (Gst On Upi Transactions)



