Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Police Constable Recruitment: आरक्षक भर्ती, परीक्षा में पात्र की सूची जारी

Chhattisgarh Police Constable Recruitment: बिलासपुर। जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग सीधी भर्ती 2023-24 अब लिखित परीक्षा के चरण में प्रवेश कर चुकी है। शारीरिक मापजोख व दक्षता परीक्षा 16 नवंबर 2024 से 19 जनवरी 2025 तक हुई थी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों की सूची पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा वेबसाइट cgpolice.gov.in पर अपलोड की गई है।

लिखित परीक्षा के लिए व्यापम पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

सफल अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा।

बिलासपुर रेंज में हुई फिजिकल परीक्षा

2री वाहिनी छसवल, सकरी में बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली व गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलों के अभ्यर्थियों की परीक्षा हुई थी। दस्तावेज सत्यापन के बाद शारीरिक मापजोख और दक्षता परीक्षा कराई गई।

एसएसपी की अपील

बिलासपुर एसएसपी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि सभी पात्र उम्मीदवार समय रहते रजिस्ट्रेशन कर लें और व्यापम वेबसाइट से समय-समय पर अपडेट प्राप्त करें।

गाइडलाइन और तैयारी पर ज़ोर

अभ्यर्थियों को व्यापम की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र, समय, विषयवार प्रश्न सहित पूरी जानकारी मिलेगी।

पारदर्शी प्रक्रिया

पुलिस भर्ती को पारदर्शी बनाए रखने प्रशासन ने हर चरण को पोर्टल पर सार्वजनिक किया है। अभ्यर्थियों को सिर्फ आधिकारिक वेबसाइटों से ही जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें :- Lucknow cyber fraud: लखनऊ में साइबर ठगों की हैरतअंगेज करतूत, रिटायर्ड बैंक कैशियर से 28.45 लाख की ठगी

Back to top button
error: Content is protected !!