Indian space startups: अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ल की वापसी पर बोले PM मोदी, बच्चों में बढ़ी स्पेस की जिज्ञासा, देश में 200 से ज्यादा स्टार्टअप सक्रिय
Indian space startups: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की हालिया अंतरिक्ष से वापसी ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और इससे बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर नई लहर दौड़ पड़ी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जैसे ही शुभांशु शुक्ला पृथ्वी पर सुरक्षित लौटे, देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई। हर दिल गर्व से भर गया। यह पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण था।”
यह भी पढ़ें :- Vice President election 2025: उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तैयारियां तेज, पीसी मोदी बने निर्वाचन अधिकारी
उन्होंने बताया कि आज देश में स्पेस स्टार्टअप्स की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। पाँच साल पहले जहां इनकी संख्या 50 से भी कम थी, वहीं आज केवल अंतरिक्ष क्षेत्र में ही 200 से अधिक स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं। (Indian space startups)
मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का रास्ता ‘वोकल फॉर लोकल’ यानी स्थानीय उत्पादों के समर्थन से होकर ही गुजरता है। उन्होंने इसे ‘विकसित भारत’ की नींव बताया।
23 अगस्त को मनाया जाएगा ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा और इसके आयोजन के लिए देशवासियों से सुझाव भी आमंत्रित किए हैं।
उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं की प्रतिभा केमिस्ट्री से लेकर मैथ्स ओलंपियाड तक में चमक रही है। यह दिखाता है कि भारत का भविष्य वैज्ञानिक सोच और नवाचार के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। (Indian space startups)
मराठा दुर्गों को यूनेस्को मान्यता
कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि 12 मराठा किले, जो भारत की वीरता और दूरदर्शिता के प्रतीक हैं, को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। यह हर भारतीय के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। (Indian space startups)



