Google Analytics —— Meta Pixel

Leopard attack Tirupati: तिरुपति के जंगल में तेंदुए का बाइक सवारों पर हमला, डैशकैम में कैद हुई खौफनाक घटना

Leopard attack Tirupati: तिरुपति (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के तिरुपति क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक तेंदुआ अचानक जंगल से निकलकर रात के समय बाइक सवारों पर झपट पड़ा। यह खौफनाक घटना एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुई, जो बाइक के पीछे चल रही थी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें :- RRB Paramedical Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरा मेडिकल विभाग में 434 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की, नर्सिंग अधीक्षक के सर्वाधिक पद

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर दो युवक सवार थे, जो तेंदुए के हमले से बाल-बाल बच गए। बाइक की गति तेज होने और राइडर की सतर्कता के कारण वह बाइक को संतुलित रखने में सफल रहा और बड़ा हादसा टल गया। (Leopard attack Tirupati)

स्थानीय लोगों का कहना है कि तिरुपति के आसपास के जंगलों में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की जा रही है। (Leopard attack Tirupati)

Back to top button
error: Content is protected !!